फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   women killed

महिला को चाकुओं से गोद

Fri, 22 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 22 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
women killed
मोतीराम कॉलोनी में वीरवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकुओं से गोद दिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला रेत हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात के पीछे कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। नामजद आरोपी अक्सर शराब पीकर महिला का पीछा करते थे। पुलिस ने पति के बयान पर महिला सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

वारदात थाना शहर के अंतर्गत मोतीलाल कॉलोनी की है। वीरवार सुबह किरण (37) की उस समय घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी जब वह घर पर अकेली थी।

किरण के बच्चे स्कूल गए थे और पति राजकुमार दुकान पर चला गया था। राजकुमार नूरवाला अड्डे पर बार्बर का काम करता है। उसे वारदात का पता तब लगा जब वह डिपो से राशन लाने के लिए घर आधार कार्ड लेने आया। राजकुमार ने घर पहुंचकर वारदात की सूचना पड़ोसियों को दी। इसके बाद थाना शहर पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन


पति चला गया था दुकान पर
राजकुमार ने बताया कि वीरवार सुबह उसका बेटा नंदलाल, बेटी काजल और आराधना स्कूल चले गए थे। राजकुमार ने बताया कि खाना खाकर 10:00 बजे दुकान पर चला गया था।

 किरण घर में अकेली थी। दुकान पर पहुंचने के बाद पता चला कि डिपो पर राशन मिल रहा है। वह अपना आधार कार्ड लेने घर गया था। उसने घर से सोनू को निकलते देखा। घर के अंदर जाकर देखा तो किरण खून से लथपथ हालत में बैड पर पड़ी थी। किरण के मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

पड़ोसियों ने  वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलने के बाद थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने सोनू, सन्नी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात की सूचना पर डीएसपी दलबीर सिंह भी सिविल अस्पताल में पहुंचे।

किरण की आंखें की दान

किरण का परिवार पिछले 15 सालों से डेरा सच्चा सौदा, सिरसा का अनुयायी है। किरण के पति राजकुमार ने उसकी मौत के बाद डेरा प्रेमियों से किरण की आंखें दान करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद करनाल आई बैंक को सूचित किया। राजकुमार ने फार्म पर हस्ताक्षर कर किरण की आंखें दान कर दी।

आरोपी करता था किरण का पीछा

राजकुमार ने बताया कि कॉलोनी का ही सोनू उसके भाई सन्नी, गुड्डू, उनकी मां शामो और उसके दोस्त सलीम और वकील उनसे रंजिश रखते थे। सोनू का परिवार पहले उनके सामने वाले मकान में रहता था, अब उन्होंने अपना निवास बदल लिया है। सोनू अक्सर उसकी पत्नी किरण का पीछा करता और गाली-गलौज तक करता था। रातभर उनके घर के बाहर खड़ा रहता था। शराब के नशे में छेड़छाड़ करता और जान से मारने की धमकी देता था। उसने किरण का घर से निकलना दूभर कर दिया था। जब विरोध किया तो उसके परिवार ने मारपीट भी की थी। राजकुमार ने बताया कि सोनू और अन्य वीरवार को एमएसजी की टिकट लेने के बहाने उनके घर आए थे और अपने मोबाइल से एक व्यक्ति को फोन भी कराया था।

डर ने ली किरण की जान

कॉलोनीवासियों ने बताया कि सोनू ने किरण का जीना मुश्किल कर दिया था। आते-जाते या रास्ते में रोक कर सोनू किरण के साथ बदतमीजी करता था। सोनू रात भर किरण के घर के सामने चक्कर काटता रहता था। शराब के नशे में घर के बाहर खड़ा होकर गालियां देता था। पूरी कॉलोनी सुनती थी, लेकिन कभी किसी ने  विरोध जताने की हिम्मत नहीं जुटाई और न ही पुलिस को सूचना दे सकें। परिणाम यह हुआ कि किरण को जान गंवानी पड़ी।



वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में पांच व्यक्ति और एक महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। - दलबीर सिंह, डीएसपी सिटी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed