फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   women dies in suspcion conditions

दो बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 10 Nov 2013 11:59 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Sun, 10 Nov 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
women dies in suspcion conditions
समालखा थाने के नारायण गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मां की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने जहां ससुरालियाें पर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं ससुरालियों ने महिला की मौत का कारण बीमारी बताया है।
विज्ञापन



इस संबंध में सिविल अस्पताल में काफी देर तक तनातनी रही। मायके  पक्ष के लोग ससुरालियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार मीना (28) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यूपी के गांव बोडा जिला छपरौली निवासी मायके  पक्ष के लोग सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां हंगामा करते हुए ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राजेश कुमार ने बताया कि सात साल पहले नारायण निवासी प्रवीण के साथ मीना की शादी हुई थी। दोनों के बीच शादी के एक साल बाद लड़ाई झगड़ा होने लगा।

आरोप है कि बीती रात को ससुराल पक्ष के लोगों ने मीना की हत्या कर दी। ससुरालियों ने उन्हें इस बारे में सूचना नहीं दी और जबकि उनके रिश्तेदारों को इस संबंध में सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मीना लंबे समय से बीमार चल रही थी और बीती रात को उसकी तबियत खराब हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

इस बात पर दोनों पक्षों के लोगों में जमकर तनातनी हुई। सूचना पाकर समालखा के पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मायके वालों को को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह की बात नहीं बन सकी। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed