फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women councilors will roar in the house today, will raise public issues

सदन में आज दहाड़ेंगी महिला पार्षद, उठाएंगी जनता के मुद्दे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Women councilors will roar in the house today, will raise public issues
पानीपत। तकरीबन पांच महीने बाद आयोजित होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में वीरवार को शहर के सभी पार्षद महिलाएं निगम अधिकारियों से जमकर सवाल-जवाब करने वाली हैं। इस संबंध में सभी 11 महिला पार्षद देर शाम तक अपना होम वर्क करने में जुटी रही। शहर की ये जनप्रतिनिधि अपने वार्ड के विकास कार्यों समेत शहर की समस्याओं पर भी सवाल उठाएंगी। इसके अलावा वार्ड समेत पूरे शहर के विकास के लिए एजेंडे भी प्रस्तुत करेंगी। इसे लेकर नगर निगम ने भी इन पार्षदों की नेम प्लेट के साथ फ्रंट सीट रिजर्व करवा दी है।
विज्ञापन

निगम सदन की महिला पार्षदों का कहना है कि सबसे पहले वे अपने वार्डों और शहर की सामूहिक समस्याओं के निदान के सवाल निगम अधिकारियों से करेंगी। इनमें सबसे पहला मुद्दा सफाई के टेंडर का रहेगा। इसके बाद निगम की आय और व्यय पर भी चर्चा होगी। जिसमें निगम के मुख्य आय के स्त्रतो विज्ञापन के टेंडर पर भी अधिकारियों से जवाब तलब किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस बार मेयर ने महिला पार्षदों को आगे बढ़ाने के लिए पार्षद पतियों या उनके प्रतिनिधियों की एंट्री को बैन कर दिया था। इसे लेकर अब वार्ड समेत शहर की समस्याएं और विकास का दारोमदार महिला पार्षदों पर ही रहेगा।
विज्ञापन

ये हैं 11 वार्डों की महिला पार्षद:
- वार्ड नंबर 1 अनीता परूथी
- वार्ड नंबर 3 अंजलि शर्मा
- वार्ड नंबर 8 चंचल सहगल
- वार्ड नंबर 9 मीनाक्षी नारंग
- वार्ड नंबर 11 कोमल सैनी
- वार्ड नंबर 14 शकुंतला गर्ग
- वार्ड नंबर 15 सुमन छाबड़ा
- वार्ड नंबर 17 प्रमोद देवी
- वार्ड नंबर 19 निशा
- वार्ड नंबर 22 चंचल डाबर
- वार्ड नंबर 24 मंजीत कौर
पार्षद बोलीं
सफाई का सबसे बड़ा मुद्दा
15 दिन से वार्ड में सफाई नहीं हो रही। न डोर-टू-डोर सफाई हो रही है, न निगम सफाई कर्मचारी आ रहे हैं। जेबीएम फेल हो चुकी है। इस पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा स्कीम नंबर 63 को लागू करवाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया जाएगा। -कोमल सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर की लाइन एसटीपी में जाए
वार्ड में सबसे बड़ी समस्या सीवर ब्लॉकेज की है। ग्रामीण विस एरिया के लिए एसटीपी बन चुका है लेकिन शहर के लिए नहीं। इसलिए सदन में मुद्दा रखा जाएगा कि नूरवाला एसटीपी से वार्ड की सीवर लाइन को जोड़ा जाए। इससे दो वार्डों की समस्या का निदान होगा। -अंजलि शर्मा
अवैध कब्जों पर उठाएंगे आवाज
शहर में हो रहे अवैध कब्जों पर सदन में अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। वार्ड में भी अवैध कब्जे हो रहे हैं, जिसका अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया था। बावजूद इसके धड़ल्ले से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इनमें अधिकारियों की मिलीभगत है। -सुमन छाबड़ा

सार्वजनिक मुद्दे होंगे
शहर की सफाई, निगम के ट्यूबवेल ऑपरेटर को मानदेय दिलाने के साथ वार्ड से गुजरने वाली रिफाइनरी ऑयल पाइपलाइन का सुंदरीकरण जैसे सार्वजनिक मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के विकास संबंधित भी कई मुद्दे सदन की बैठक में रखे जाएंगे। -मंजीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed