फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women are getting recognition through self-help groups

Panipat News: स्वयं सहायता समूह के जरिये महिलाओं को मिल रही पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Women are getting recognition through self-help groups
पानीपत। हरियाणा राज्य ग्रामीण विकास मंत्रालय की छांव में महिलाएं स्वयं सहायता ग्रुप बनाकर अपनी पहचान बना रही हैं। महिलाएं इनके माध्यम स्वरोजगार पाकर खुद के साथ दूसरी महिलाओं के भी सपनों को साकार कर रही हैं। ग्राम संगठन, लखपति और ड्रोन दीदी बना गांव की महिलाओं को भी इससे जोड़ा जा रहा है। ग्रुप में महिलाओं को ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला में लगभग 1880 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। इनसें लगभग 20 हजार सदस्य जुड़े हुए हैं। ग्राम संगठन लगभग 170 बनाए गए हैं। ग्राम संगठन के माध्यम से गांव की महिलाओं को जोड़कर रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसमें महिलाएं अपने हाथ से सामान बनाकर बाजारों में बच आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। ड्रोन दीदी में चार ग्रुप बनाए गए हैं। जो महिलाओं को ग्रुप की सुविधा बता उन्हें इससे जोड़ने का काम कर रही है। महिलाएं हाथ से मसाला बनाकर, जुट बैग, स्कूल बैग, मुलायम खिलौने, महिलाओं के कपड़े वाले पर्स, ब्यूटी पार्लर, किरयाना, कपड़ा दुकान, मिट्टी बर्तन, पारदर्शी बैग आदि बनाकर बाजार में बेच रही है। उन्हें उचित सब्सिडी दी जाती है। इसमें यदि एक परिवार की महिला इससे जुड़ी हुई हैं और उसी परिवार के पुरुष भी इससे जुड़ना चाहते हैं तो वे इससे जुड़ सकते हैं। बशर्ते परिवार की महिला इससे जुड़ी हुई होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रुप में जुड़ने से पहले ये दस्तावेज देने जरूरी
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुन्तजिर आलम ने बताया कि मंत्रालय की तरफ से स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं।समूह में जुड़ने के लिए व्यक्ति हो आधार कार्ड, बैंक की कॉपी और फैमिली आईडी जमा करवानी जरूरी है। उसके बाद ही उसे इस समूह में जोड़ा जाता है। इनसे जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed