फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman missing under suspicious circumstances, father raised suspicion on in-laws

Panipat News: महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने ससुरालियों पर जताया शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman missing under suspicious circumstances, father raised suspicion on in-laws
पानीपत। सेक्टर 29 थानाक्षेत्र के सिवाह गांव स्थित कॉलेज की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने ससुरालियों पर शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पिता का कहना है कि उसकी बेटी को दामाद के अवैध संबंधों के बारे पता चल गया था, जिसके बाद दामाद ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सिवाह निवासी राजेश ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले अपनी बेटी तनीषा उर्फ तनु की शादी विकास नगर में की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष बेटी को दहेज के लिए तंग कर रहा था। इस बारे में कई बार पंचायत में ससुराल पक्ष ने माफी भी मांगी और आगे से तंग न करने का आश्वासन दिया था। पंचायत के फैसले के बाद बेटी ने मायके में पति के अवैध संबंधों से जुड़े फोटो और वीडियो दिखाए। इसके बाद पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पिता राजेश ने बताया कि 19 अगस्त को समधी का फोन आया कि उनकी बेटी कॉलेज गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। वह कॉलेज से ही लापता हो गई। पिता ने शक जताया कि बेटी को उसके पति, सास-ससुर, देवर और उसके पति की प्रेमिका ने कहीं लापता किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed