{"_id":"aab67955930c9dbdfeb860457b6fdcb5","slug":"woman-hanging-on-a-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी महिला
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 01 Oct 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में जाटल गांव में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के चलते हत्या का आरोप लगाया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत पर पति, सास और ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत गांव जाटल में रिंकू (22) पत्नी प्रवीण सोमवार को संदिग्ध हालात में फंदे पर मिली। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। रिंकू के मामा देवेंद्र ने बताया कि 17 जुलाई को रिंकू की शादी प्रवीण के साथ हुई थी। शादी के बाद भी वे दहेज की मांग करते रहे और सोमवार को उन्होंने रिंकू की हत्या कर दी और फिर फंदे पर लटका दिया।
थाना माडल टाउन प्रभारी योगेश कुमार भी गांव और सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामा देवेंद्र की शिकायत पर पति प्रवीण, सास, ससुर, देवर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी और उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।