फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman had physical relations with young man and took him hostage, demanded Rs 20 lakh

Panipat News: महिला ने शारीरिक संबंध बना युवक को बनाया बंधक, मांगे 20 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Woman had physical relations with young man and took him hostage, demanded Rs 20 lakh
पानीपत। असंध रोड पर दो नहराें के बीच बनी कॉलोनी में महिला ने युवक को अपने घर बुलाया। महिला ने सहमति से युवक से शारीरिक संबंध बनाए। इसी वक्त यहां एक महिला व एक पुरुष आ गए। इन्होंने युवक को बंधक बना लिया। इन्होंने उससे 20 लाख रुपये की मांग की। 20 लाख रुपये न देने पर उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। युवक ने अपने साले को कॉल कर पूरी वारदात बताई। उसका साला पुलिस को लेकर यहां पहुंचा और युवक को इनके चुंगल से मुक्त कराया। पुलिस ने यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी महिला फरार हो गई। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मतलौडा खंड के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि चार जून को उसके जीजा की उसके पास कॉल आई। उसने बताया कि उसकी एक माह से एक महिला से फोन पर बात होती है। यह महिला उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहती थी। वीरवार को महिला ने उसे अपनी बातों में फंसाकर उसे असंध रोड पर दो नहराें के बीच बनी कॉलोनी में अपने घर बुला लिया। उसने महिला की सहमति से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर इसी वक्त यहां पर एक व्यक्ति व एक महिला आ गई। इन्होंने उसके साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। यह उससे 20 लाख रुपये मांग रहे हैं। 20 लाख रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फिर उसकी कॉल कट गई। कुछ देर बाद उसे जीजा ने उसे मैसेज कर बताया कि चार लाख रुपये का इंतजाम हो गया है। उसने उसके पास अपनी लोकेशन भेजी। वह अपने दोस्त के साथ दोनों नहरों के बीच बनी कॉलोनी में पहुंचा। यहां दोनों महिलाओं व एक पुरुष ने उनके साथ मारपीट की। वह फिर पुलिस को लेकर वहां पहुंचा। यहां से मुख्य आरोपी महिला फरार हो गए। पुरुष व दूसरी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन




वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि मामले में एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी महिला यहां से फरार हो गई। उसकी धरपकड़ जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed