फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman gives birth to baby in car

Panipat News: महिला ने कार में दिया बच्चे को जन्म

Fri, 17 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to baby in car
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। चंदौली गांव एक महिला ने सनौली रोड पर कार में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। उनकाे जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता और तमाम व्यवस्थाओं पर फिर से प्रश्न उठ गए हें।


चंदौली जाकिर ने बताया कि उनकी पत्नी साहिबा गर्भवती थी। वे वीरवार को में अपनी बहन के पास गए थे। वे दोनों शाम के समय कार में वापस आ रहे थे। साहिबा को रासते ही प्रसव पीड़ा होने लगी। वे उनको अपनी कार में जिला नागरिक अस्पताल में लेकर जा रहे थे। वे सनौली रोड पर निंबरी गांव के पास पहुंचे तो साहिब को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। उन्होंने कार में ही लड़के को जन्म दिया। वे इसके बाद उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनका प्रसव पूरा कराया। उन्होंने बताया कि स्टाफ ने जच्चा-बच्चा की जांच की। इसके बाद उनको ऊपर वार्ड तक ले जाने में कोई मदद नहीं की। उनको स्ट्रेचर पर खुद ही ले जाना पड़ा। फिलहाल दो सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि उनको पहले दो बच्चे हैं। अब तीसरा लड़का पैदा हुआ है।
विज्ञापन

एक महिला के कार में ही बच्चे को जन्म देने का मामला आया है। स्टाफ नर्स सूचना मिलते ही गाड़ी के पास पहुंच गई थी। स्ट्रेचर दिया गया था। उनको अनदेखी की कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही परिवार ने ऐसी कोई बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. सुखदीप कौर, इमरजेंसी प्रभारी, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed