फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman found in suitcase could not be identified in Panipat

Panipat: सूटकेस में मिली महिला की नहीं हो पाई शिनाख्त, PGI में हुआ पोस्टमार्टम, रेलवे ओवरब्रिज पर मिला था शव

Thu, 09 Mar 2023 01:20 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 01:20 AM IST
सार

महिला की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बस, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा दिए हैं। दिल्ली से रोहतक की तरफ गए हर वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Woman found in suitcase could not be identified in Panipat
सूटकेस में मिली महिला की नहीं हो पाई शिनाख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जयपुर नेशनल हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को सूटकेस में मिली महिला की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने महिला के शव का खानपुर पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया और शव को शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। महिला की हत्या कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन


एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बुधवार को खानपुर पीजीआई में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में फिलहाल कॉज ऑफ़ डेथ का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे हुई इसका पता चल पाएगा। महिला की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बस, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा दिए हैं। दिल्ली से रोहतक की तरफ गए हर वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


दो टोल के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली-

बता दे कि जिस सूटकेस में महिला का शव पड़ा था, वह सूटकेस नेशनल हाइवे पर दिल्ली से रोहतक की तरफ जाने वाली दिशा रेलवे ओवरब्रिज पर पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि आरोपी दिल्ली की तरफ से आए थे। पुलिस भी इसी दिशा में अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने मुरथल टोल और डाहर टोल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है,लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed