{"_id":"6a8a0b4c9864f5a36f01ea55","slug":"woman-falls-into-seven-foot-deep-pit-on-devi-mandir-barsat-road-narrowly-escapes-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162830-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देवी मंदिर-बरसत रोड पर सात फीट गड्ढे में गिरी महिला, बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देवी मंदिर-बरसत रोड पर सात फीट गड्ढे में गिरी महिला, बाल-बाल बची
विज्ञापन
देवी मंदिर रोड पर बना कीचड़। संवाद
पानीपत। देवी मंदिर से बरसत रोड जाने वाली मुख्य सड़क पर नगर निगम और ठेकेदार की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है। सीवर लाइन बिछाने के लिए करीब तीन महीने पहले खोदी गई सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। सड़क किनारे बने करीब सात फीट गहरे गड्ढे में दो दिन पहले एक महिला गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर महिला को सकुशल बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसा दिन के समय हुआ, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, देवी मंदिर से बरसत रोड की मुख्य सड़क पर राधा फैक्टरी के पास हालात सबसे खराब हैं। सड़क खोदने के बाद ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया और गड्ढों व नालों को खुला छोड़ दिया। आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क उखड़ी होने से धूल-मिट्टी उड़ रही है, जिससे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि महिला के गड्ढे में गिरने पर आसपास के लोग तुरंत उसे निकालने के लिए दौड़े। राजेश शर्मा ने कहा कि तीन महीने से सीवर लाइन का काम अधर में है। बुजुर्गों और बच्चों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। पास में सरकारी स्कूल होने के कारण विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदार विकास वर्मा ने बताया कि धूल के कारण दुकानों का सामान खराब हो रहा है और ग्राहक यहां आने से बच रहे हैं। राहगीर सुरेश सैनी ने कहा कि मुख्य मार्ग पर सीवर के मैनहोल और नाले खुले पड़े हैं। निगम को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काम जल्द पूरा कराना चाहिए।
सड़क पर हादसे का मामला संज्ञान में आया है। बरसत रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए जा रहे हैं। काम पूरा होने तक सुरक्षा के लिए गड्ढों की बैरिकेडिंग कराई जाएगी। रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम