फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman dies at district civil hospital; family members create a commotion

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Woman dies at district civil hospital; family members create a commotion
-खून की उल्टियां होने पर रात को इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे परिजन
विज्ञापन

-डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप
-शिमला गुजरान गांव निवासी नफीसा को इलाज के लिए कराया था दाखिल
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार रात को शिमला गुजरान की करीब महिला नफीसा (50) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने उनको इमरजेंसी में भर्ती करने से इन्कार कर दिया। समय पर सही से उपचार न मिलने के कारण उनकी जान गई है। परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया।

शिमला गुजरान के आजाद सिंह और कर्मबीर ने बताया कि उनकी पड़ोस की महिला नफीसा की सोमवार रात को अचानक खून की उल्टी होने लगी थी। वे उन्हें रात करीब 10 बजे जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए। चिकित्सकों ने उनको इंजेक्शन और दवा दी। उन्होंने महिला को दाखिल करने से मना कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने मंगलवार को छुट्टी होने के चलते अगले दिन आने की बात कही। वे मजबूरी में नफीसा को लेकर वापस चल पड़े।
विज्ञापन

उनके अस्पताल से बाहर निकलते ही नफीसा की तबीयत फिर से बिगड़ गई। वे उसे अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचे तो उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर इमरजेंसी आए। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने महिला की जांच तक नहीं की। वे चिकित्सकों को आवाज लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चिकित्सक समय रहते उनका इलाज करते तो उनकी जान बच जाती। थाना शहर पुलिस के प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि पुलिस के पास अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। इसमें कोई शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed