फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman cheated of Rs 41 thousand on the pretext of part time job

Panipat News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा दे महिला से ठगे 41 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 41 thousand on the pretext of part time job
पानीपत। गांधी कॉलोनी की एक महिला को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगों ने उससे 41 हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला से ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। महिला की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी दीप्ति शर्मा ने बताया कि वो बेरोजगार है। वो काफी समय से नौकरी की तलाश में है । 15 फरवरी को उसकी टेलीग्राम आईडी पर उषा पांडे नाम की महिला की आईडी से पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया था। उसने पार्ट टाइम जॉब के लिए एक हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस मांगी। उसने उनके खाते में एक हजार रुपये भेज दिए। उन्होंने उसको अच्छी जॉब का लालच दिया और उसको झांसे में लेकर 40 हजार रुपये और अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए लेकिन उसको जॉब नहीं मिली। उसके साथ ठगों ने प्लानिंग के साथ ठगी की है। उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी है। उसकी पुलिस से मांग है कि ठगों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए और उसके 41 हजार रुपये वापस दिलाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed