फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman burnt in fire due to gas leakage

Panipat News: गैस लीकेज से लगी आग महिला झुलसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt in fire due to gas leakage
पानीपत। गांव बबैल में गैस लीकेज के कारण कमरे में आग लग गई। इसमें महिला झुलस गई। परिवार के लोगों ने तुरंत गैस बंद की और महिला को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला 40 प्रतिशत तक झुलस गई है।
विज्ञापन

बबैल गांव निवासी रजनी ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उसका बच्चा रोने लगा था। वह उसके लिए दूध गर्म करने के लिए उठी थी। परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। गैस-चूल्हा धरती पर ही रखा था। वह नीचे बैठकर चूल्हे को जलाने लगी। जैसे ही उसने माचिस की तिल्ली जलाई, वहां पहले से फैली गैस में आग लग गई। वह आग की चपेट में आ गई और झुलस गई। महिला के हाथ-मुंह, पैर, कुल्हे, कमर आग के लपेटे में आने से झुलस गए है। ग़नीमत रही कि आगजनी ने विकराल रूप नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed