फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman beats 12-year-old boy, tears shirt and vest

Panipat News: महिला ने 12 साल के बच्चे को पीटा, कमीज और बनियान फाड़ी

Tue, 25 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 25 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman beats 12-year-old boy, tears shirt and vest
सेक्टर-18 ​स्थित एक घर में बच्चे की पिटाई करती महिला। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। सेक्टर-18 में एक महिला ने 12 साल के एक बच्चे को बुरी तरह से पीट दिया। बच्चा उनसे बचकर नजदीक के एक घर में भी छिप गया। महिला पीछा कर वहां भी पहुंच गई। बच्चे की कमीज और बनियान तक फाड़ दी। आरोप हैं कि महिला ने बच्चे की उसके ऊपर बैठकर बुरी तरह से पिटाई की। इससे बच्चे का ट्रैक पैंट में पेशाब तक निकल आया। बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

अंसल निवासी आकाश ने बताया कि उनकी जूलरी की दुकान है। उनका 12 वर्षीय बेटा और उनसे छोटी बेटी है। वे हर रोज शाम को सेक्टर-18 स्थित पार्क में खेलने के लिए आते हैं। वे रविवार को भी पार्क में खेलने आए थे। यहां पांच साल का बच्चा उनके बच्चों को परेशान करता है। उनके बच्चों ने उसको अपने साथ खेलने से मना कर दिया। इस बात पर उनका विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला ने उनके बेटे को बुरी से पीटा। उनका बेटा-बेटी और एक अन्य बच्चा महिला से छूटकर नजदीक के एक घर में घुस गए। वह महिला उस घर में पहुंच गई। उसने उनके बेटे को बुरी तरह से पीटा। उसके बेटे की कमीज और बनियान तक फाड़ दी। उनका बेटा महिला से छूटकर अंदर जाने लगा तो महिला ने उसके अंदर जाकर पकड़ लिया। उसने उसके बेटे के ऊपर बैठकर बुरी तरह से पीटा। इससे उसकी छाती में भी दर्द हो गया। उसके बेटे ने घर आकर पूरा मामला बताया। उन्होंने महिला की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। उनको मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम देखा। इसकी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

एक बच्चे की पिटाई करने की शिकायत मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस महिला की पहचान कर रही है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
किरण, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-13-17।

सेक्टर-18 स्थित एक घर में बच्चे की पिटाई करती महिला। स्रोत : सोशल मीडिया

सेक्टर-18 स्थित एक घर में बच्चे की पिटाई करती महिला। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed