{"_id":"66737c89e68e92a0e0003dd7","slug":"with-two-days-of-application-left-55-percent-students-have-applied-so-far-panipat-news-c-244-1-sknl1016-119838-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आवेदन के दो दिन शेष, अभी तक 55 फीसदी छात्रों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आवेदन के दो दिन शेष, अभी तक 55 फीसदी छात्रों ने किया आवेदन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 7 जून से जारी आवेदन प्रक्रिया शुुक्रवार 21 जून को संपन्न हो जाएगी। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए मात्र दो दिन शेष हैं जबकि अब तक कुल सीटों का करीब 55 फीसदी विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए शुक्रवार को आवेदन का अंतिम मौका होगा।
जानकारी के अनुसार कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रदेश की राजकीय व निजी आईटीआई में पंजीकरण प्रक्रिया 07 जून से शुरू हो चुकी है। प्रदेश की 99148 सीटों में प्रदेश में अब तक 54781 पंजीकरण किए जा चुके हैं जो कुल सीटों का करीब 55 फीसदी है। वहीं, 42423 आवेदन पूर्ण कर लिए गए हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। सबसे ज्यादा 50728 आवेदन इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए किए गए हैं। प्रदेश की 381 आईटीआई में इंजीनियरिंग व नाॅन इंजीनियरिंग की 87 ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। समय कम रहने और आवेदन कम होने से आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दाखिला बारे जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई पानीपत के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में विभिन्न संस्थानों में छात्रों की दोहरी शिक्षा प्रणाली के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स के साथ-साथ छात्र-छात्राओ को आन जॉब ट्रेनिंग के लिए स्थानीय प्रतिष्ठानों में भेजा जाएगा जिसका छात्र-छात्राओ को बहुत फायदा होगा। छात्राओं के लिए तकनीकी व्यवसायों में दाखिला लेने पर 2500 रुपये की छात्रवृति अलग से दी जाएगी। दोहरी शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को दो लाख रुपये तक का निशुल्क स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा निदेशालय की और से कराया जाएगा।
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले के लिए रूचि नहीं दिखा रही छात्राएं
प्रदेश की 99148 सीटों में 9824 सीटें केवल महिलाओं की हैं। शेष 89324 सीटों में 30 प्रतिशत सीटें (26792) महिलाओं को आरक्षित रहेंगे। यानी प्रदेश में महिलाओं की कुल 36621 सीटें हैं जिन पर अभी तक मात्र 22.4 प्रतिशत अर्थात 8201 आवेदन आए हैं। हालांकि कुल आवेदन में छात्राओं के आवेदन महज 14.95 फीसदी हुए हैं। सीटोंं पर महिलाओं का 30 प्रतिशत आरक्षण केवल दो कट ऑफ लिस्ट तक ही रहेगा। इसके बाद शेष महिलाओं की आरक्षित सीटें सामान्य सीटों में बदल जाएंगी।
दिए हैंं 15 विकल्प -
आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रूझान बढ़ रहा है। राजकीय आईटीआई पानीपत में विभिन्न ट्रेड में 1336 सीटें हैं। बुधवार शाम तक करीब 4500 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।आईटीआई में आवेदन के लिए विद्यार्थी अधिकतम 15 विकल्प चयन कर सकता है। छात्र ऑनलाइन या आईटीआई संस्थान के हेल्प डेस्क से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पानीपत।