फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   With the increase in the arrival of mustard, purchase also increased

संशोधित : सरसों की आवक बढ़ने के साथ खरीद भी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
With the increase in the arrival of mustard, purchase also increased
पानीपत। मंडियों में सरसों की आवक के साथ खरीद भी तेज कर दी है। अब तक 7454.72 क्विंटल की सरसों की आवक हुई है। साथ ही 6736.8 क्विंटल की सरकारी खरीद की है। पानीपत मंडी में 4045.42 क्विंटल की आवक में से 3478 क्विंटल की खरीद अभी तक हुई है। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग ने यह खरीद की है। समालखा मंडी में 1400 क्विंटल में से 1368.5 क्विंटल की खरीद हैफेड ने की है। मतलौडा मंडी में 514.3 क्विंटल की आवक में से 476.3 क्विंटल की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग द्वारा की है। बापौली मंडी में 57 क्विंटल आवक हुई है। हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग ने सारी की खरीद कर ली है। इसराना मंडी में 1438 क्विंटल की आवक हुई है। जिसमें से 1357 क्विंटल की खरीद हैफेड द्वारा की है। बाबरपुर मंडी में अभी तक किसी भी तरह की आवक व खरीद की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

किसान रणवीर, सुमेर सिंह और रामफल ने बताया कि सरकारी एजेंसियों द्वारा रोजाना सरसों की खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। साथ ही किसानों को सुविधाओं के अभाव के कारण परेशानी भी हो रही है। मंडियों में सफाई की व्यवस्था न होने से उन्हें किराये पर मजदूर बुलाकर कार्य कराना पड़ रहा है। साथ ही सरसों में नमी होने के कारण भी किसानों को मंडियों में ज्यादा समय काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मंडियों में रोजाना सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मंडियों में बुधवार को 6736.8 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। हैफेड और हरियाणा वेयर हाउस द्वारा रोजाना सरसों की खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed