फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wish for the happiness and prosperity of the country by offering offerings in the havan.

Panipat News: हवन में आहुतियां डालकर की देश के सुख समृद्धि की कामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Wish for the happiness and prosperity of the country by offering offerings in the havan.
इसराना। जौंधन कलां गांव प्राचीन शिव मंदिर में एक सप्ताह तक चली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान के समापन पर शुक्रवार को सामूहिक हवन और भंडारा लगाया गया। ग्रामीणों ने हवन में आहुतियां डालकर गांव व देश में सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने प्राचीन देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर मंगल गीत गाए।
विज्ञापन

मंदिर के महंत रामशरण गिरी पंच दर्शन जूना अखाड़ा ने बताया कि जौंधन कलां गांव के प्राचीन शिव मंदिर का इतिहास 453 वर्ष पुराना है। तभी से हर वर्ष भंडारा लगता है। मंदिर परिसर में सर्वेश्वर तालाब कायम है। जिसमे पहले नहर से सीधा पानी आता था। यहां महिला व पुरुष के अलावा गो घाट बनाए गए हैं। इस मौके पर पुजारी गोपाल शर्मा, आयोजन समिति के प्रधान राजेंद्र जागलान, देवेंद्र जागलान, डॉ. रमेश कुंडू, डॉ. राजेंद्र जागलान, राजा फौजी, मास्टर सुरेंद्र जागलान व लक्ष्य जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed