फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Winners of the youth festival felicitated at IB College

Panipat News: आईबी कॉलेज में युवा महोत्सव के विजेताओं काे किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Winners of the youth festival felicitated at IB College
- आईबी कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन, प्रबंधन समिति ने नकद राशि देकर बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 49वें जोनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। 14 से 16 अक्टूबर तक आर्य कॉलेज में आयोजित महोत्सव में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, संगीत, नाटक, वाद-विवाद और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 21 विधाओं में पुरस्कार हासिल किए।
विद्यार्थियों ने लूर नृत्य, भारतीय हल्का गायन, भारतीय शास्त्रीय एकल गायन, वेस्टर्न वोकल सोलो, अंग्रेजी वाद-विवाद (विपक्ष) और भारतीय ऑर्केस्ट्रा सहित सात विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग, हरियाणवी एकल महिला नृत्य, माइम, सामान्य समूह गान, हिंदी स्किट और अंग्रेजी वाद-विवाद (पक्ष) सहित सात विधाओं में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कोरियोग्राफी, रासिया, क्ले मॉडलिंग, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा और हरियाणवी समूह नृत्य सहित छह विधाओं में तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रबंधन समिति के महासचिव एलएन मिगलानी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई। उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल संयोजिका डॉ. किरण मदान और सह-संयोजिका सहायक प्रोफेसर कनक शर्मा को श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed