फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will today's actions 240 million gift

आज मिलेगी 240 करोड़ के कार्यों की सौगात

Sun, 02 Feb 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 02 Feb 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आज जिला में करीब 240 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली छह योजनाआें का उद्घाटन और चार योजनाआें का शिलान्यास करेंगेे।
विज्ञापन


इनमेें शहर की जीवन रेखा मानी जाने वाली ड्रेन संख्या-एक की रिमॉडलिंग का शिलान्यास भी शामिल हैं। अकेली इस परियोजना के लिए 44 करोड़ रुपये मंजूर हैं।

इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। सभी योजनाआें के प्रतीकात्मक शिलापट्ट सिविल अस्पताल परिसर में बनाए हैं। उद्घाटन और शिलान्यास के बाद नई सब्जी मंडी में धन्यवाद समारोह को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को  प्रात: 11:40 बजे पर  सामान्य अस्पताल में पहुंचेंगे। सभी उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों को एक ही स्थान सिविल अस्पताल में आयोजित कर मुख्यमंत्री 12:30 बजे सनौली रोड पर स्थित नई सब्जी मंडी में धन्यवाद समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। प्रशासन ने उद्घाटन और शिलान्यास समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियाें ने आज इनका मौका मुआयना कर संबंधित अधिकारियाें को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रेलवे ओवरब्रिज सेक्टर-7/8, 36/38 का उद्घाटन होगा।

यह ओवरब्रिज 39.91 करोड़ रूपये की लागत से बनाया है। इसकी लंबाई 767.70 मीटर है। इसके बाद मुख्यमंत्री ट्रैफिक पार्क हुडा सेक्टर-सात पानीपत का उद्घाटन करेंगे।

इस पर 62 लाख का खर्च आया है। इसका कुल क्षेत्र 14 हजार 400 वर्ग मीटर है। इस पार्क में सीसी रोड़, मेन गेट, माउंड्स एंड प्लांटर, इलैक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल, साइन बार्ड, जैब्रा कॉसिंग की व्यवस्था है।

इसके बाद हुडा कार्यालय भवन सेक्टर-18 का उद्घाटन किया जाएगा। इस भवन के निर्माण के लिए 6.72 करोड़ की लागत आई है। यह भवन 1.6 एकड़ में बनाया है। इस भवन में चार मंजिल हैं। हुडा से संबंधित सभी कार्यालयों को इस भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से तैयार किए गए एग्रो मॉल पानीपत का उद्घाटन करेंगे। यह मॉल पानीपत शहर में गोहाना रोड के सामने22.26 करोड़ की लागत से बनाया है।

इसके बाद सीएम की ओर से पॉली क्लीनिक सेक्टर-25 में 3.57 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सेवा भवन, थर्मल पावर प्लांट पानीपत का उद्घाटन करेंगे। इस पर 11 करोड़ की लागत आई है।

सामान्य अस्पताल परिसर में मुख्यमंत्री 200 बेड अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके बाद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सिवाह और जाटल का शिलान्यास होगा। ये सीवरेज प्लांट 36-36 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे।

गांव सिवाह में स्थापित किए जाने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 25 एमएलडी और जाटल सीवरेज ट्रीटमेंट की क्षमता 20 एमएलडी होगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ड्रेन नंबर-एक पानीपत का रिमॉडलिंग का शिलान्यास करेंगे।  इसके लिए 44 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है और इसका निर्माण कार्य फरवरी 2014 से हो जाएगा।


यह कार्य रेलवे लाइन के पास से शुरू होगा। इस ड्रेन का साढे़ बारह हजार फुट क्षेत्र नगर निगम क्षेत्र और 16 हजार फुट क्षेत्र हुडा क्षेत्र में पड़ता है।
उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री नई सब्जी मंडी में आयोजित धन्यवाद समारोह को संबोधित करेंगे।

समारोह को सफल बनाने के लिए शहर विधायक बलबीर पाल शाह, कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों जुट गए हैं। नई सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित दुकाना और मकानों को कांग्रेस की झंडों से पाट दिया है। पूरा क्षेत्र कांग्रेसमय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed