फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will raise voice against corruption in Municipal Corporation

नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Will raise voice against corruption in Municipal Corporation
पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अरोड़ा मीटिंग को संबोधित करते व अपनी बात रखते हुए न - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने हुए संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वीरवार को रंगमंच कला मंच में एक बैठक की। इसमें एलान किया गया कि नगर निगम में सक्रिय दलालों के खिलाफ संयुक्त व्यापार मंडल आवाज बुलंद करेगा। इस दौरान जिले के 42 बाजारों के प्रधान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस संबध में शहरी विधायक से मिलकर भी समस्या को रखा गया।
विज्ञापन

मंडल के चेयरमैन दर्शन लाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है, अब यह लूट और बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधान अनिल मदान ने भी कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह सीआईडी की चिट्ठी से भी साफ हो गया है। इससे व्यापारी बहुत अधिक पीड़ित है। सक्रिय दलालों के खिलाफ मंडल एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधान सुनील अरोड़ा ने बताया कि दलालों और भ्रष्ट निगम कर्मियों की गिरफ्तारी होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। शुक्रवार को इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर गौरव लीखा, सुशील भराड़ा, संजय वर्मा, विजय कक्कड़, राजू चावला, सुरेश आहूजा, नरेश हांडा, करमचंद नारंग, कृष्ण लाल फुटेला, सुनील मुंजाल, धर्मपाल चोपड़ा, मोहिंदर हुदिया, विजय कक्कड़, विपिन चुघ, सुनील सिंगला, निशांत सोनी, अशोक चौधरी, अजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो 10 हजार व्यापारी सीएम को सौपेंगे ज्ञापन
मंडल ने तय किया कि अगर निगम में सक्रिय दलालों और भ्रष्ट निगम कर्मियों पर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो पानीपत के 10 हजार व्यापारी ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। जिसके बाद बसों भरकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपेंगे।

बाजारों में गंदे पानी की निकासी को विधायक ने मांगे सुझाव
विधायक प्रमोद विज ने रेस्ट हाउस में संयुक्त व्यापार मंडल के साथ बैठक की। इस मौके पर चौड़ा बाजार, इंसार बाजार व एसडी कॉलेज रोड प्रधान मौजूद थे। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि बरसात में बाजारों में बहुत अधिक पानी भर जाता है। इससे कारोबार प्रभावित होता है। इसलिए वह पानी की निकासी का काम जल्द शुरू करना चाहते हैं। इसका टेंडर पास हो चुका है। विधायक विज ने इस काम के लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे। विधायक ने जल्द से जल्द काम ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed