फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife went to her parents' house, husband committed suicide by hanging himself due to her not returning

Panipat News: पत्नी गई मायके, न लौटने से क्षुब्ध पति ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Wife went to her parents' house, husband committed suicide by hanging himself due to her not returning
पानीपत। शहर की गोपाल कॉलोनी में घरेलू कलह से तंग उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पत्नी के मायके से वापस न लौटने से आहत होकर यह कदम उठाया है। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले के कमलेनगर गांव निवासी राम खिलाड़ी ने बताया कि उसके छोटे भाई विजेंद्र उर्फ गजेंद्र (22) की दो साल पहले रीता के साथ शादी हुई थी। विजेंद्र ने मेहनत मजदूरी कर पत्नी के जेवरात बनवाए थे। उसने सारे जेवर मायके रख दिए। उसने मायके से जेवरात लाने को कहा तो रीता ने मना कर दिया। इस पर उनके घर में कलह होने लगी। दोनों में मनमुटाव रहने लगा। करीब एक सप्ताह पहले रीता झगड़ा कर मायके चली गई। उसका भाई विजेंद्र पानीपत चला आया था। उसने गोपाल कॉलोनी में रमेश के यहां कमरा किराए पर लिया और काबड़ी रोड स्थित कंबल की एक फैक्ट्री में काम करने लगा। उसने अपनी पत्नी को फोन कर वापस लौटने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी और उसे तलाक की धमकी देने लगी, जिससे राम खिलाड़ी आहत हो गया और उसने रविवार देर शाम कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मकान मालिक रमेश ने बताया कि शनिवार को उसकी विजेंद्र से मुलाकात हुई थी। वह शाम छह बजे मकान पर आया और उसने पानी भरने के लिए मोटर चलाई थी। आवाज लगाकर सभी किराएदारों को पानी भरने को कहा था। पड़ोसी किराएदारों ने विजेंद्र का भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने विजेंद्र की बहन मुन्नो देवी को फोन कर बुलाया। उसने भी आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। मुन्नो ने दरवाजे के नीचे से देखा तो उसके पैर लटके हुए थे। अंदर गए तो वह फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी है। प्राथमिक जांच में मामला घरेलू कलह का नजर आता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है।
- वीरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed