{"_id":"617d9df2e6409374a763c569","slug":"wife-sent-dowry-messages-by-hacking-husband-s-account-panipat-news-knl88236099","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का अकाउंट हैक करके पत्नी ने भेजे दहेज के मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का अकाउंट हैक करके पत्नी ने भेजे दहेज के मैसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पति ने कोर्ट में पत्नी से तलाक की अपील डाली तो पत्नी ने पति का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया। फिर पति के अकाउंट से खुद को दहेज की मांग की और मारपीट करने की धमकी दी। पति को अकाउंट हैक होने का आभास हुआ तो उसने साइबर सेल में शिकायत दी। पुलिस ने अकाउंट एक्सेस मोड पर लिया तो पूरा खुलासा हो गया। पीड़ित पति ने अब मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है।
मॉडल टाउन निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी दिल्ली निवासी एक युवती के साथ नवंबर 2020 में शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने उससे परिवार से अलग रहने की जिद की। उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में उन्होंने पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में अपील डाली। तब से पत्नी मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि पत्नी सभी जेवर भी साथ लेकर गई है। उसका भाई वकील है।
पति का आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया और उसके अकाउंट से अपने अकाउंट पर दहेज की मांग की और मारपीट करने के साथ साथ कई प्रकार के मेसैज किए, ताकि वह अपना पक्ष मजबूत कर सके। जब अकाउंट हैक हुआ तब वह सहारनपुर में था। उसने साइबर सेल में शिकायत की, पुलिस ने अकाउंट को एक्सेस किया तो लोकेशन दिल्ली की मिली। आरोप है कि पत्नी ने उसका अकाउंट ब्लॉक किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।