{"_id":"674e28c0779df2d0e20b30d4","slug":"wife-accused-of-murdering-her-husband-along-with-her-lover-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-128397-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या में आरोपी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या में आरोपी पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने के मामले में आरोपी पत्नी को सीआईए वन ने नलवा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की। उसने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती थी। उसका पति आए दिन उससे मारपीट करता था। वह इससे परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस आरोपी प्रेमी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब प्रेमी व प्रेमिका को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि 28 नवंबर की सुबह रिसालू रोड पर हैंड फेब फैक्ट्री के सामने एक ई- रिक्शा चालक का शव मिला था। उसकी पहचान नलवा कॉलोनी निवासी रवीन के रूप में हुई थी। उसकी पत्नी पिंकी के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। जांच करते हुए उन्होंने रिशपुर गांव निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था। दीपक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका रवीन की पत्नी पिंकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रवीन हर रोज शराब पीकर पिंकी के साथ मारपीट करता था। पिंकी उसके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती थी। उन्होंने दोनों ने रविन की हत्या की प्लानिंग की थी। पिंकी ने उसको एक चाकू दिया था।
साजिश के तहत 27 नवंबर को देर शाम दीपक ने रविन को फोन कर शराब पार्टी के बहाने रिसालू रोड पर हैंड फैब फैक्ट्री के सामने खाली प्लॉट में बुलाया। दीपक ने खुद कम शराब पी और रविन को काफी शराब पिला दी थी। जब रविन को नशा हो गया तो दीपक ने जेब से चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया था। पिंकी ने प्लानिंग के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर करवा लिया था। जब पुलिस ने रविन की कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी कॉल दीपक की मिली थी। पुलिस ने इसी आधार पर दीपक को गिरफ्तार किया था।