फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Why should Dushyant resign? Demands from those MPs who were in making laws: Chautala

दुष्यंत चौटाल क्यों दे इस्तीफा, मांगना है तो उन सांसदों से मांगो जो कानून बनवाने में शामिल थे- अजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Why should Dushyant resign? Demands from those MPs who were in making laws: Chautala
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों की ओर से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मांगे जा रहे इस्तीफे का जवाब वीरवार को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने दिया। उन्होंने पूछा कि दुष्यंत चौटाला इस्तीफा क्यूं दें ? क्या दुष्यंत चौटाला ने कृषि कानूनों को बनवाने का काम किया है? इन कानूनों को बनवाने में उपमुख्यमंत्री और जजपा विधायकों की कोई भूमिका नहीं है। ये नए कानून केंद्र सरकार ने बनाए थे, जिसमें हरियाणा की तरफ से 10 लोकसभा और 5 राज्यसभा सांसदों की भागीदारी थी। अगर किसी से इस्तीफा मांगना ही है तो इन सभी सांसदों से मांगें, जो इन कानूनों को बनवाने में शामिल थे।
विज्ञापन

आर्य कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वीरवार को अजय चौटाला ने कहा कि इस्तीफा देना तीन कृषि कानूनों के मु्द्दे का समाधान नहीं है। अगर इस्तीफा देने से नए कानूनों का कोई समाधान निकलता है तो जजपा के सभी 10 विधायकों के इस्तीफे उनकी जेब में है, जो कभी आकर उनसे लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भी विधायक पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला बल्कि इनेलो के पास विधानसभा में एक सदस्य बचा था और वो भी जाता रहा।
विज्ञापन

अजय चौटाला ने कहा कि उनके होते हुए किसानों की एमएसपी एवं मंडी व्यवस्था पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। अगर इन पर कोई आंच आती है तो वे सबसे पहले अपना इस्तीफा देने का काम करेंगे। देशभर में हरियाणा ही ऐसा राज्य है जहां के किसानों को सबसे ज्यादा 11 फसलों पर एमएसपी मिलती है जबकि पंजाब में तो एक-दो फसल पर ही किसानों को एमएसपी दी जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि किसी समस्या का समाधान वार्ता के जरिए ही निकलता है और केंद्र से किसान संगठनों की बातचीत के लिए हम मध्यस्थता के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फूलवती, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भयान, जिला प्रभारी अशोक शेरवाल, सुरेश मित्तल, सह-प्रभारी रणदीप कोल, जिला अध्यक्ष सुरेश काला, प्रदेश संगठन सचिव देवेंद्र कादियान आदि मौजूद रहे।
- चौधरी देवीलाल की 108 वीं जयंती पर मेवात में स्थापित होगी सबसे बड़ी मूर्ति
अजय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती के अवसर पर पार्टी प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। चौधरी देवीलाल की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा मेवात में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर गांव हिलालपुर में स्थापित की जाएगी। प्रदेशभर में जजपा के 45 हजार सक्रिय सदस्य आमजन की समस्याओं को समाधान के लिए सरकार के समक्ष रखेंगे।

- चुनावी वादों को अमलीजामा पहना रही जजपा : चौटाला
अजय चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के लिए प्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार बिल, पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित, ग्राम पंचायत के चुनाव में पहली बार बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण की तरह पार्टी द्वारा किए गए अन्य वादों को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed