{"_id":"0dc0fca4fe93c7c9806c2988e8d50bda","slug":"who-shot-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलौडा। सिठाना गांव में एक जुलाई को कुलदीप सिंह पर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।
गिरफ्तार आरोपियों पर सहारनपुर में चोरी, लूट और डकैती के कई मुकदमे दर्ज है। मतलौडा पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि एक जुलाई को सिठाना गांव में नहर के पुल के पास कुलदीप सिंह पर बाइक सवार तीन बदमाशाें ने गोली मार दी थी। गोली कुलदीप के कंधे में लगी थी।
पुलिस ने लूट व हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थीं।
मतलौडा पुलिस को शाम करीब आठ बजे सूचना मिली कि तीन युवक बोहली गांव के पास बंद ढाबे पर बैठ कर शराब पी रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस का गश्ती दल जैसे ही उनके नजदीक पहुंचा तो पुलिस को देख तीनों भाग खड़े हुए। इनमें से एक हुसैन ढाबे की छत पर चढ़कर छिपने की कोशिश करने लगा लेकिन कामयाब नहीं हो पाया और छत से कूदते समय घायल हो गया। पुलिस ने पीछा कर तुरंत उसे दबोच लिया। साथ ही भाग रहे उसके दो साथियों का पीछा कर उनको भी पकड़ लिया।
मतलौडा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शक के आधार पर पकड़े गए तीन आरोपी सुंदर वासी नवादा, हुसैन वासी गंगाहेड़ी जिला सहारनपुर (यूपी) और आशिफ वासी बुढ़ाहेड़ी जिला हरिद्वार (यूपी) वासी है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सिठाना गांव में कुलदीप पर गोली चलाने की बात कुबूल की। इतना ही नही सहारनपुर में लूट और डकैती की कई वारदात करनी कुबूली। पुलिस ने वारदात के दौरान गोली चलाने वाले एक कट्टे और इस दौरान उपयोग की गई दो मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया।