फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Where there is no PNG pipeline, time till December 31 for shifting

जिन क्षेत्रों में पीएनजी की पाइपलाइन नहीं, उनको उद्यमियों को मिलेगा शिफ्टिंग के लिए 31 दिसंबर तक वक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Where there is no PNG pipeline, time till December 31 for shifting
पानीपत। शहर के जिन औद्योगिक क्षेत्रों में पीएनजी की सप्लाई लाइन नहीं बिछी है उन उद्यमियों को पीएनजी पर आने के लिए 31 दिसंबर तक का वक्त मिलेगा। निजी कंपनियों को इससे पहले पूरे औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी की पाइप लाइन बिछानी होगी। जहां पीएनजी की लाइन बिछ चुकी है वहां उद्यमियों को 31 सितंबर तक पीएनजी पर आने का अल्टीमेटम दिया गया है। 31 सितंबर तक पीएनजी का कनेक्शन नहीं लेने वाले उद्योगों पर ताला लगेगा। जनवरी से अब तक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तीन बार नोटिस जारी कर यह चेतावनी दे चुका है। जिले में अब तक 20 उद्योग ही पीएनजी पर आ सके हैं। पीएनजी पर उद्योग स्थापित होने के बाद उत्पादन दोगुना तक महंगा होगा।
विज्ञापन

अब तक केवल सेक्टर-25 और सेक्टर-29 में ही पीएनजी की पाइपलाइन बिछाई गई है। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, बरसत रोड और पसीना रोड में पीएनजी पाइपलाइन नहीं बिछी है। यहां लगभग 450 उद्योग हैं। उधर, पीएनजी पर आने के लिए उद्योगों को 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया है। उद्यमियों का कहना है कि सरकार के पास बॉयलर को पीएनजी से संचालित करने के लिए पर्याप्त बर्नर नहीं हैं। ऐसे में सभी उद्योगों को 30 सितंबर तक पीएनजी पर शिफ्ट करना संभव नहीं है। इसमें 40-50 लाख तक का खर्च आएगा। उन्होंने सरकार से इस तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

उद्यमियों ने सरकार के सामने पीएनजी का रेट कम करने की मांग रखी है। पंजाब में पीएनजी का रेट 47 रुपये किलोग्राम है, जबकि पानीपत में इसका रेट 63 रुपये किलोग्राम है। ऐसे में उद्यमियों के सामने बड़ी चिंता यह कि वे देश के बाकी राज्यों के उद्यमियों से प्रतिस्पर्धा कैसे कर पाएंगे। उनका उत्पादन दोगुना महंगा हो जाएगा। डायर्स एसोसिएशन और पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से सरकार को भेजे गए पत्र में पीएनजी की बाध्यता को अगले डेढ़ या दो वर्ष तक टालने और पीएनजी के रेट कम करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाने का काम तेज
पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर 29 और 25 में पाइपलाइन बिछ चुकी है। उद्यमियों को 30 सितंबर तक पीएनजी पर आना होगा।
- क्षतिज कपूर, असिस्टेंट डायरेक्टर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed