फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Where is the guru without knowledge, the beginning of his knowledge does not end

गुरु बिना ज्ञान कहां, उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां, गुरु ने दी शिक्षा जहां, उठी शिष्टाचार की मूरत वहां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Where is the guru without knowledge, the beginning of his knowledge does not end
पानीपत। आईबीएलपब्लिक स्कूल में ‘शिक्षक दिवस’ समारोह के उपलक्ष्य में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता अंतर्सदनीय थी।
विज्ञापन

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने बाजी मारी।
इस प्रतियोगिता के विषय शास्त्रीय संगीत तथा सामाजिक संदेश पर आधारित थे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी पूर्वा, तनु और ट्विंकल ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका मीना तनेजा, रूबीशर्मा, प्रियंका तथा सविता शर्मा ने निभाई। बारहवीं कक्षा के तुषार ने शिक्षक दिवस पर डॉक्टर सर्वपल्लली राधा-कृष्णन के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सुभाष सदन प्रथम तथा नेहरू और टैगोर सदन द्वितीय स्थान पर रहे।
बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गीत, कविता, क्विज तथा मजाकिया नृत्य की प्रस्तुति देकर सभागार में बैठे सभी दर्शकों के मन को मोह लिया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने विजेता बच्चों को बधाई दी तथा सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नृत्य शिक्षाप्रद होते हैं। बच्चों को इनसे सीख लेकर उन्हें अपने जीवन में ढालना चाहिए। आधुनिकीकरण अपनाते हुए संस्कारों को कम नहीं होने देना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed