{"_id":"6247693c844cc5367b7e1d50","slug":"when-the-watchman-was-stopped-from-drinking-alcohol-the-young-man-was-shot-serious-panipat-news-knl1036174100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को शराब पीने से रोका तो युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को शराब पीने से रोका तो युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर भवन चौक के पास संत गुरुद्वारा के सामने वाली गली में चौकीदार ने शराब के नशे में लाइसेंसी पिस्तौल से एक युवक को गोली मार दी। युवक ने चौकीदार को गली में शराब पीने पर टोक दिया था। इसलिए तैश में आकर चौकीदार ने गोली मार दी। चौकीदार ने तीन युवकों पर भी गोली चलाई लेकिन वे बाल बाल बच गए। घायल युवक को परिजनों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस दौरान लोगों ने चौकीदार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चौकीदार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अमर भवन चौक निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विद्यानंद कॉलोनी निवासी सतेंद्र अमर भवन चौक मार्केट में पिछले तीन साल चौकीदार है। पिछले कई दिनों से चौकीदार सतेंद्र मार्केट में संदिग्ध लोगों को बैठाकर शराब पिलाता है। इससे यहां के लोग असहज है। सतेंद्र को इस संबंध में कई बार टोका गया लेकिन वो नहीं माना। वीरवार शाम को वह अपने बेटे को बाइक पर घुमा रहा था। इस दौरान गली में चौकीदार सतेंद्र दुकान के सामने दो युवकों के साथ शराब पी रहा था। उसने बाइक रोककर सतेंद्र को शराब पीने एवं संदिग्ध लोगों को बुलाने का विरोध किया था। इस पर सतेंद्र ने उसको धमकी दी। इसके बाद वह बेटे को छोड़कर चौकीदार सतेंद्र के पास आया तो वह उससे गाली गलौज करने लगा। तैश में आकर सतेंद्र ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी दायीं टांग में लगी और वह गिर गया। गोली की आवाज सुनकर यहां लोगों की भीड़ जुट गई। युवकों ने चौकीदार को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी गोली चला दी। वो हमले में बाल बाल बच गए। लोगों ने हिम्मत जुटाकर चौकीदार सतेंद्र को पकड़ लिया। उसके साथ बैठे युवक वहां से फरार हो गए। लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और चौकीदार को पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल उसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
चौकीदार ने तैश में आकर युवक को गोली मार दी थी। आरोपी चौकीदार पर जान से मारने का प्रयास करने पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पिस्तौल बरामद कर ली गई है। आरोपी चौकीदार को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जाकिर हुसैन, प्रभारी किला पुलिस थाना