फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When daughters are born, the husband pressurizes the son to have a relationship with a friend

बेटियां पैदा हुईं तो पति ने बेटे के लिए दोस्त से संबंध बनाने का डाला दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
When daughters are born, the husband pressurizes the son to have a relationship with a friend
पानीपत। पहले दहेज के लिए और फिर तीन बेटियां पैदा होने पर पति ने न सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाया। जब पत्नी इसके लिए राजी नहीं हुई तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की ओर से इस आशय की शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2013 में उसकी शादी दीपक से हुई थी। उस दौरान पिता ने शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन ससुराल वाले शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज कम लाने को लेकर तंज कसने लगे। पति ने दो लाख रुपये और दादी सास ने सोने के कंगन लाने की मांग की। जब मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने शादी के डेढ़ माह बाद ही घर से निकाल दिया। पिता ने एक सप्ताह बाद 50 हजार रुपये पति को दिए तो कुछ दिन मामला शांत रहा पर फिर मांग शुरू हो गई। इस दौरान उसे तीन बेटियां पैदा हुईं, जो इस वक्त आठ, छह और चार वर्ष की हैं।
विज्ञापन

इसके बाद से प्रताड़ना और बढ़ गई और पति ने बेटियों की देखरेख के लिए दो लाख रुपये और लाने की मांग की। यही नहीं महिला का आरोप है कि पति ने बेटे के लिए दोस्त से संबंध बनाने का दवाब डाला। दोस्त को घर बुलाकर जबरदस्ती करने की भी कोशिश की गई, लेकिन विरोध करने पर आरोपी दोस्त फरार हो गया। इसके बाद पति ने बेरहमी से पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में सेक्टर-29 थाना प्रभारी अंकित कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बेटी को मारने का किया था प्रयास
महिला का आरोप है कि पति ने 2018 में छोटी बेटी को मारने का भी प्रयास किया था। आरोपी पति मुंह पर तकिया रखकर उसका गला घोटना चाहता था, तभी मौके पर पहुंचकर उसने बेटी को मौत के मुंह से बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed