फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wheels of train and bus are slowing down, Pathankot Express cancelled.

Panipat News: धीमे हो रहे ट्रेन और बस के पहिये, पठानकोट एक्सप्रेस रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Wheels of train and bus are slowing down, Pathankot Express cancelled.
पानीपत। कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण परिवहन प्रभावित हो रहा है। ट्रेन और बस अपने निर्धारित स्थान पर समय सारिणी के अनुसार नहीं पहुंच पा रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन और बस स्टैंड पर ही बीताना पड़ रहा है। जिससे वे समय पर अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पा रहे है। अप लाइन पर पठानकोट एक्सप्रेस बुधवार को रद्द रही
विज्ञापन

पानीपत से चलकर जालंधर जाने वाले यात्री सुखप्रीत, मनप्रीत और रविंद्र ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे है। लेकिन उनके गंतव्य को जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उनका काफी समय व्यर्थ हो रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने को कहा जिससे अन्य यात्रियों को इस परेशानी का सामना न करना पडे़ं। रेल अधिकारियों का कहना है कि ठंड के साथ ही कई जगह धुंध होने के कारण ट्रेन और बसों की गति में कमी आई है। जिससे यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही लेट----------
अप लाइन की ट्रेन पठानकोट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। एनडीएलएस पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:58 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:02 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 2:09 बजे पहुंची और इसे यहां से 2:15 बजे रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 01:17 बजे पहुंची और इसे यहां से दोपहर 01:22 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 3:38 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:40 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:09 बजे पहुंची और इसे यहां से शाम 3:13 बजे रवाना किया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस को आज किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। दौलतपुर चौक जन शताब्दी का पानीपत पहुंचने का समय शाम 3:51 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 4:25 बजे पहुंची और इसे यहां से 4:27 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन की ट्रेन झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:43 बजे पानीपत पहुंची और इसे यहां से सुबह 10:47 बजे रवाना किया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस को आज किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:32 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:49 बजे पहुंची और इसे यहां से 2:54 बजे रवाना किया गया। इसी के साथ आज कई ट्रेन को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed