फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wheelchairs were not even provided for the differently-abled candidates at the examination center.

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर व्हीलचेयर तक नहीं दी गई, बमुश्किल पहुंच पाए दूसरी मंजिल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Wheelchairs were not even provided for the differently-abled candidates at the examination center.
जिले में एचसीएस की परीक्षा देने के लिए आने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिलने से काफी परेशानी हुई। कई परीक्षार्थियों का कहना है कि दो सत्रों में परीक्षा देने के लिए चार बार दूसरे और तीसरी मंजिल पर बने कमरों में परीक्षा देने के लिए जाना पड़ा। जबकि मार्च में फार्म भरने के दौरान व्हील चेयर की सुविधा के लिए उन्होंने स्पेशल फार्म भी भरा था। आर्य बाल भारती स्कूल में करीब 25 से 30 दिव्यांगों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जहां पर किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई थी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को सीढ़ियों से घिसटकर ऊपर जाना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कई परीक्षा केंद्रों पर न ही व्हील चेयर की सुविधा थी न ही रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। परीक्षा केंद्रों पर जाने के बाद दिव्यांगों का कहा गया कि पहली मंजिल पर जाने के बाद आपको रैंप की सुविधा मिलेगी जो नहीं मिली। ऐसे में दिव्यांगों को काफी परेशानी हुई। गौरतलब है कि रविवार को प्रदेश भर से पानीपत में 8212 परीक्षार्थी एचसीएस और एलाईड सर्विस परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

कहा गया था पहले मंजिल पर रैंप मिलेगी, चार बार चढ़ना उतरना पड़ा
मार्च में परीक्षा का फॉर्म भरते हुए भी हमने अपनी दिव्यांगता के अनुसार स्पेेशल फार्म भरा था। फिर भी हम लोगों को कोई सुविधा नहीं गई। मुझे कहा गया कि आप पहली मंजिल पर चले जाओ आपको वहां पर रैंप मिल जाएगा, लेकिन सभी दिव्यांगों को सीढ़ियों के जरिए ही परीक्षा रूम में जाना पड़ा। - अनुज टंडन, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed