फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wheat arrivals are fast, procurement and lifting are slow

Panipat News: गेहूं आवक तेज, खरीद और उठान सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals are fast, procurement and lifting are slow
पानीपत। खेतों में कटाई के साथ मंडी में गेहूं की आवक बढ़ गई है। मंडियों में गेहूं की खरीद और उठान अपेक्षाकृत नहीं चल पा रही है। जिले की मंडियों में 177738 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 96953 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। उठान की बात करें तो 15 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। ऐसे में किसानों को गेहूं डालने के लिए मंडी में जगह नहीं मिल पा रही है। इनको सड़क पर गेहूं डालना पड़ रहा है। गेटपास के लिए कुछ ढील दी गई है। मौके पर गेटपास न मिलने पर किसान को बाद में गेटपास दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की 12 मंडी और केंद्र पर गेहूं की खरीद की जा रही है। नौल्था केंद्र पर अब तक गेहूं नही आया है। बाकी मंडी व केंद्रों पर आवक के साथ खरीद भी की जा रही है। मंडियों में गेटपास के लिए सोमवार को सर्वर कम चलने से परेशानी आई थी। मंडियों में मंगलवार को सर्वर सामान्य रूप से चला। मंडी के गेट पर पास न मिलने पर किसान को आगे जाने की छूट दी जाने लगी है। उनको बाद में गेटपास दिया जा रहा है। इससे कांटे पर लंबी लाइन नहीं लग पाती। बुड़शाम गांव के रणबीर और जितेंद्र ने बताया कि मंडी में गेहूं उतारने को जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सड़क पर गेहूं उतारने पड़ रहे हैं। मंडी में गेटपास पर सर्वर कई बार ढीला हो जाता है। इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन


बॉक्स
इन मंडियों में पहुंचा इतना गेहूं
जिले में सबसे अधिक समालखा मंडी में 49866 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। पानीपत में 34406, मतलौडा 27921, इसराना 26569, बापौली 12594 और बापरपुर मंडी में 11606 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। छिछड़ाना में केंद्र पर सबसे अधिक 5661,अहर में 4153, बबैल में 1744, और उरलाना में 925 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। हैफेड ने सबसे अधिक 65233 और एचडब्ल्यूसी ने 31626 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। एफसीआई ने 91 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिले की मंडियों में 11954 किसानों की गेहूं खरीद की है। इसमें हैफेड ने 8791, एचडब्ल्यूसी ने 3158 और एफसीआई ने पांच किसानों की गेहूं खरीद की है। एजेंसियों ने अब तक 22.66 करोड़ का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article