{"_id":"67f03bf8f909d9c1b206eae8","slug":"wheat-arrival-is-fast-4320-quintal-wheat-reached-panipat-news-c-244-1-pnp1001-134765-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गेहूं की आवक तेज, 4320 क्विंटल गेहूं पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गेहूं की आवक तेज, 4320 क्विंटल गेहूं पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम शुष्क होने के साथ अनाज मंडी में गेहूं की आवक बढ़ गई है। शुक्रवार को मंडियों में 4320 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। सबसे अधिक बाबरपुर मंडी 2460 क्विंटल गेहूं पहुंचा। इसके साथ एजेंसियों ने भी खरीद में कुछ तेजी लाई है। मंडियों से करीब 1870 क्विंटल गेहूं की खरीद की। बाकी में नमी मिलने पर गेहूं काे मंडी में ही सुखाने के लिए फैला दिया। वहीं किसानों ने नमी को बहाना बताया है। मंडियों में बारदाना की कमी को इसका कारण बताया है।
जिला में 12 मंडी और केंद्र गेहूं खरीद के लिए तय की हैं। एक अप्रैल को सरकारी खरीद शुरू की थी। वीरवार को गेहूं की आवक हुई थी। शुक्रवार को गेहूं की आवक और भी तेज हो गई। बाबरपुर मंडी में सबसे अधिक 2460 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। हैफेड ने 1770 क्विंटल गेहूं की खरीद की। मतलौडा मंडी में 310, पानीपत में 1080 व समालखा में 470 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। पानीपत अनाज मंडी में 108 में से 100 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। मंडियों में 31 किसानों की गेहूं की खरीद की है।
बॉक्स
किसान बोले मंडियों में नहीं बारदाना
सिवाह गांव के अजमेर और दीपक ने बताया कि वे वीरवार को मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे थे। गेहूं में नमी बताकर खरीद से मना कर दिया। शुक्रवार को भी गेहूं की खरीद नहीं की। उनको मंडी में ही गेहूं की रखवाली करनी पड़ रही है। गांजबड़ गांव के हरदीप व कर्मबीर ने बताया कि वे शुक्रवार को सुबह गेहूं लेकर आए थे। मंडी में दोपहर बाद गेहूं की खरीद की। वे अब खेत में गेहूं कटाई का कार्य तेज कर पाएंगे। कवी गांव के किसान रणबीर ने बताया कि मंडी में गेहूं लेकर आए थे। शुक्रवार को गेहूं की खरीद नहीं की जा सकी। उनको फैलाया गया है। अब सूखने पर ही गेहूं की खरीद हो पाएगी।
विज्ञापन
वर्जन :
मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। मंडियों में 1870 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। मंडियों से गेहूं का उठान भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
राजेश, कार्यकारी नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।