फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather will change from today, wait for monsoon will end

रविवार से बदलेगा मौसम, मानसून का इंतजार होगा खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, wait for monsoon will end
प्रदेश सहित जिले में गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुटा रखे हैं, जिससे लोग परेशान भी नजर आ रहे हैं। मानसूनी बारिश ने इंतजार बढ़ा दिया है। तापमान 42 डिग्री के करीब बना हुआ है। हालांकि अब इस गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जुलाई शनिवार रात तक मानसूनी हवाएं प्रदेश में दस्तक देंगी। मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 10 जुलाई रात्रि से 14 जुलाई के बीच हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मानसून के एक्टिव होने से किसानों को भी राहत मिलेगी और धान रोपाई में गति आएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नमीयुक्त पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 11 जुलाई तक उत्तर पश्चिमी भारत तक पहुंचते हुए पंजाब व हरियाणा को कवर करने का अनुमान है। अगर ऐसा होगा तो यह पिछले 18 साल में सबसे देरी से पहुंचने वाला मानसून होगा। 2012 में साउथ वेस्ट मानसून 7 जुलाई को, 2006 में मानसून 9 जुलाई को तथा 2004 में मानसून 5 जुलाई को पहुंचा था। मानसून आने की सामान्य तारीख 27 जून है।
विज्ञापन

पूर्वी हवाओं का रास्ता रोक रहे थे पाकिस्तान की ओर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से पाकिस्तान की ओर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ मानसून की पूर्वी हवाओं का रास्ता लगातार रोक रहे थे, जिस कारण मानसून पश्चिमी यूपी के पास अटक गया था। इसी वजह से मानसून में देरी हो रही थी और ब्रेक मानसून की स्थिति बन गई थी। ऐसे में मानसून ने लगभग 15 दिनों का ब्रेक लगा लिया। अब तापमान के बढ़ने और कम वायु दबाव होने की वजह से मानसून आने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह की गर्मी ने तोड़ा 9 साल का रिकार्ड
जुलाई के पहले सप्ताह की गर्मी ने 9 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। लगातार सात दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार 9 साल पहले 2012 में केवल एक दिन अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद 2020 तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

मानसून को लेकर परिस्थितियां बदलने लगी हैं। लोगों विशेषकर किसानों का मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। 10 जुलाई रात से अथवा 11 जुलाई से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-डीएस बूंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed