फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather change, western disturbance active

मौसम का बदला मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Weather change, western disturbance active
पानीपत। सर्दी अभी गई नहीं है। मौसम का जो मिजाज इन दिनों चल रहा है, इस सप्ताह के अंत तक बदल भी सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अफगानिस्तान की ओर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर की ओर आ रही नमी के कारण पंजाब पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इस कारण शनिवार तक तेज हवाओं के चलने और बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। रात का तापमान स्थिर रह सकता है।
विज्ञापन

जनवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू हुई कड़ाके की ठंड से फरवरी के पहले हफ्ते के बाद राहत मिल सकी थी। इसके बाद आसमान साफ हो गया। इससे धीरे-धीरे करके दिन और रात का तापमान बढ़ना शुरू हो गया। इस दौरान 21 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा। बुधवार शाम को हवाओं की रफ्तार कम हो गई। बादल छा गए। हालांकि वीरवार को अधिकतर मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

28 फरवरी के बाद भी छाए रह सकते हैं बादल
हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान की ओर से आ गया है। इसके साथ ही अरब सागर की ओर से पूर्वी दक्षिणी हवाएं नमी लेकर आ गई हैं। इस कारण पंजाब पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इससे 25 फरवरी की रात से 27 फरवरी तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में तीन डिग्री गिरावट आ सकती है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव 28 फरवरी के बाद भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed