फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   We are the farmers have been maligned in the name of politics

हम हैं किसान पर राजनीति के नाम पर किया गया बदनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
We are the farmers have been maligned in the name of politics
सुधीर जाखड़। - फोटो : Panipat
पानीपत। पिछले एक साल से चले आ रहे किसान आंदोलन में लगातार किसानों को राजनीति करने के नाम पर बदनाम किया गया। इस पर जिले के किसान नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर कोई किसान नेता न तो राजनीति कर रहा है न ही करेगा। यदि किसी को राजनीति करनी है तो किसान आंदोलन और किसानों के नाम पर न करें। किसी किसान नेता को राजनीति करने का मन है तो पहले भारतीय किसान यूनियन का पद छोड़े। किसान नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन पवित्र है, जिसमें उन्होंने केवल तीन कृषि कानून रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन

किसान नेताओं का कहना:
भाकियू का पद छोड़े और फिर करें राजनीति
एक साल चले किसान आंदोलन में किसी भी किसान नेता ने राजनीति करने की कोशिश नहीं की। न ही किसी राजनीति पार्टी को समर्थन दिया था। इसके बाद भी किसानों को बदनाम करने की कोशिश की गई। यदि किसान आंदोलन के बाद किसी किसान नेता को राजनीति करनी है तो वह भारतीय किसान यूनियन के पद को छोड़कर करें, लेकिन किसानों के नाम पर राजनीति न करे। राजनीति करना कभी भी गलत नहीं है, बस शर्त यह है कि राजनीति पवित्र होनी चाहिए और जनता के हित में होनी चाहिए। - बिंटू मलिक , पूर्व उपप्रधान भाकियू
विज्ञापन

आंदोलन से पैदा होते हैं जनता के लिए अच्छे लीडर
आंदोलनों से स्वाभाविक तौर पर लीडर पैदा होते हैं। नेता वही है जो जनता के मुद्दों के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करे। विधानसभा और संसद में जाने का अधिकारी जमीनी स्तर पर संघर्ष कर चुके आम जन नेता का बनता है। लोगों को भी समझना होगा कि अगर उनके बीच से संघर्षशील आंदोलनकारी लीडर राजनीति का हिस्सा बनेंगे तो फायदा निश्चित तौर पर मिलेगा। किसान आंदोलन को सही मायनों में सफल तभी माना जाएगा, जब आंदोलन समाप्ति पर संघर्षशील किसान नेताओं को विधानसभा और संसद में भेजा जाए। - सुधीर जाखड़, जिला प्रधान, भाकियू चढ़ूनी

बिन्टू मलिक।

बिन्टू मलिक।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed