फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   water problam,panipat civic issue,panipat news

डिप्टी मेयर के वार्ड में ही नाला जाम...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
water problam,panipat civic issue,panipat news
पानीपत। नगर निगम के डिप्टी मेयर रविंद्र के वार्ड नंबर-6 के अंतर्गत आने वाले रामनगर में पिछले दो साल से निकासी की व्यवस्था ठप है। नाले की सफाई न होने से ये जाम हो चुका है। हालात ये हैं कि अब यहां करीब 30 घरों के अंदर गंदा पानी घुस रहा है और लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। यहां सड़कों को भी बिना लेवलिंग के ही बना दिया गया है। ऐसे में गंदा पानी सड़क के एक साइड में ही ठहर जाता है।
विज्ञापन

रामनगर के मेन नाले और कॉलोनियों की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इनकी न तो सफाई हो पाती है और न ही इनसे सिल्ट निकलवाई जा रही। ऐसे में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गली, सड़क और खाली प्लाटों में जमा हो जाता है। यहां पनपते मच्छरों से बीमारियां फैलने तक का डर बना है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। न तो नाले न नालियों की सफाई करने वाले आते हैं और न ही कूड़ा उठाने वाले तक नहीं आते हैं। लोगों को खुद ही इसका निष्पादन करना पड़ता है।
विज्ञापन

राम नगर के लोगों में वार्ड पार्षद एवं डिप्टी मेयर बन चुके रविंद्र के खिलाफ खासा रोष है। लोगों का कहना है कि अब तो उनके वार्ड पार्षद डिप्टी मेयर तक बन चुके हैं, इसके बाद भी वार्ड का विकास नहीं हो पा रहा है। कई बार पार्षद, विधायक और सांसद तक को कॉलोनी के लोग समस्याएं गिनवा चुके हैँ, लेकिन हर बार केवल आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से परेशान हैं हम
राम नगर में गंदे पानी की निकासी की समस्या सबसे गंभीर है। नालियों से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। कई घरों के अंदर तक गंदा पानी घुस चुका है। लोगों को घरों से निकलना तक मुश्किल हो चुका है। -अजय कुंवर
सड़कें बन चुकी हैं तालाब
निकासी न होने की वजह से यहां पर सड़कें और खाली प्लाट गंदे पानी के तालाब बन चुके हैं। इनसे बदबूदार माहौल बनता है। गंदे पानी में मच्छर पनपने की वजह से लोगों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। -संगीता देवी
घरों के बाहर गंदा पानी जमा
घरों के बाहर तक गंदा पानी जमा हो जाता है। गली से आने जाने में भी लोगों को परेशानी होती है। लोग घरों में ही कैद हो रहे हैं। माहौल गंदा और बदबूदार है और जनप्रतिनिधि जनता की सुनवाई तक नहीं करते। -जुला खान
सफाई कर्मी नहीं आते हैं
कॉलोनी में साफ सफाई का तो दूर दूर तक कोई लेना देना ही नहीं है। यहां कभी कभार ही सफाई कर्मी आते हैं, लेकिन एक बार भी ढंग से सफाई नहीं हो पाती। वे केवल खानापूर्ति कर चले जाते हैं। -आशीष कुंवर
समस्या का नहीं है समाधान
गंदे पानी की निकासी न होने की ये समस्या पिछले दो साल से है। इससे कॉलोनी के लोग इससे बहुत परेशान हैं। शिकायत देने के बाद भी निजात नहीं मिल पाई। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। -गुड्डू सिंह
मेन गली में भी भरा पानी
कॉलोनी के सबसे मुख्य सड़क पर भी गंदा पानी भरा हुआ है। इससे कॉलोनी एवं बाहर के लोगों को आना जाना तक दूभर हो चुका है। बीमारियों का डर बना हुआ है। कोई नेता यहां की सुध लेने वाला नहीं है। -श्याम कुमार
गंदगी से अटी पड़ीं नालियां
रामनगर के सभी नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। सफाई कर्मचारी तो आते ही नहीं हैं, आते हैं तो केवल औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं। लोगों को गंदे पानी की बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। -रोहित ठाकुर
बरसात में ज्यादा दिक्कतें
कॉलोनी में निकासी तो है नहीं, बरसात के समय सबसे ज्यादा मुसीबत बढ़ जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को गंदे पानी से निकलकर जाना पड़ता है। कई बार लोग फिसल कर गिर जाते हैं। नतीजा सिफर है। -राजकुमार
शिकायत का कोई फायदा नहीं
गंदे पानी की निकासी को लेकर कई बार पार्षद, विधायक, मेयर तक को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं है। अब तो वार्ड के हालात केवल राम भरोसे ही हैं। कोई सुुनने वाला नहीं है। -राजेंद्र कुमार
कॉलोनी का बुरा हुआ हाल
गलत ढंग से नाले और गलियों की वजह से कॉलोनी का बुरा हाल हो चुका है। निगम अधिकारी सुनवाई नहीं करते और नेता यहां आकर नहीं देखते। गंदगी देख लोगों में निगम और नेताओं के खिलाफ रोष है। -बिंदर शेरवाल
धरना देने को मजबूर जनता: संजीव कुमार, पूर्व पार्षद
यहां पर निकासी व्यवस्था ठप है, जिससे लोग परेशान हैं और निगम अधिकारी किसी की सुनवाई नहीं करते। अब बारिश के कारण यहां परेेशानी बढ़ने वाली है। इसका पहले से समाधान तक नहीं किया गया है। अब तो लोग निगम के बाहर धरना प्रदर्शन तक करने को मजबूर हैं।

ड्यूूटी मजिस्ट्रेट से तुड़वाएंगे स्लैब फिर होगी सफाई
यहां पर मेन नाला जाम है। इस पर लोगों ने स्लैब बिछाई है, जिससे सफाई नहीं हो पा रही है। अब यहां एक दो दिन में निगम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ नाले के ऊपर की स्लैब को तुड़वाकर नाले की सफाई करवाई जाएगी। जिसके बाद नाले के लेवल का पता चलेगा कि नाले का लेवल सही है या नहीं। लोगों की समस्या से वाकिफ हूं। इसका जल्द समाधान भी करवाया जाएगा।
- रविंद्र, डिप्टी मेयर एवं पार्षद वार्ड नंबर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed