फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water hasn't reached the tail end of Chamrada Minor for a year, and farmers from three villages have expressed their anger.

Panipat News: चमराडा माइनर में एक साल से टेल तक नहीं पहुंचा पानी, तीन गांवों के किसानों ने जताया रोष

Tue, 09 Jun 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Water hasn't reached the tail end of Chamrada Minor for a year, and farmers from three villages have expressed their anger.
पूठर मांडी रोड की पुलिया के पास सुखी पड़ी चमराडा माइनर। संवाद - फोटो : Samvad
इसराना। चमराडा माइनर में टेल पर करीब एक साल से सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंचने से तीन गांवों के किसानों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहरी पानी टेल पर नहीं पहुंचने उनकी फसल प्रभावित हो रही है। माइनर का पानी रास्ते में ही खपत हो रहा है। ग्रामीण माइनर का पानी टेल पर नहीं पहुंचने की शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोमवार को मामले की शिकायत एसडीएम से कर टेल पर पानी पहुंचाने की गुहार लगाई है। शिकायत पत्र पर तीनों गांव पूठर, मांडी व बांध के सरपंचों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। यह शिकायत एसडीएम को दी है। ग्रामीण हवा सिंह, हरिराम शर्मा, सतपाल, मदन शर्मा, नरेश कुमार, बबली, देवेंद्र, मंजीत, नरेश घनघस, सुखबीर सिंह, दिनेश कुमार व वेदपाल ने बताया कि करीब एक साल से चमराडा माइनर की टेल पर पानी नहीं पहुंच रहा। उनकी फसल प्रभावित हो रही है। अब धान की फसल के लिए पानी चाहिए। सिंचाई विभाग उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। अब धान का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में बिजली न आने की स्थिति में किसानों की फसल प्रभावित होंगी। उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सिंचाई विभाग इस दिशा में अभी काम शुरू करें तो किसानों को नहरी पानी मिल सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed