फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water entered the houses, the market submerged, the cattle yard fell in the village slogan

घरों में घुसा पानी, जलमग्न हुए बाजार, गांव नारा में गिरा पशुबाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Water entered the houses, the market submerged, the cattle yard fell in the village slogan
पानीपत। शहर में रविवार की हुई 81 एमएम बारिश ने नगर निगम के दावों की फिर से पोल खोलकर रख दी। घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया। कॉलोनियों की सड़कें डूबी रहीं। बाजार जलमग्न तो रहे ही वरिष्ठ उप महापौर के कार्यालय के सामने भी जलभराव हो गया। मतलौडा के गांव नारा में बारिश से रविवार की शाम एक मकान का पशुबाड़ा ही ढह गया, वहीं उग्राखेड़ी के पास ऑटो पलट गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात तीन बजे बारिश शुरू हुई और करीब डेढ़ घंटे मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते कॉलोनियों में पानी भर गया। यह पानी दोपहर बाद तक भरा रहा। वीवर्स कॉलोनी में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। यहां घरों में पानी घुस गया। लोगों के घरों का सामान खराब हो गया और कंरट लगने के भय से लोगों को बगैर बिजली रहना पड़ा। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में वरिष्ठ उप महापौर के कार्यालय के सामने पानी भरा रहा। जहां लोगों ने विरोध दर्ज कराया। नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

इसी तरह इंसार बाजार, चौड़ा बाजार, बरसत रोड, सनौली रोड पर भीषण जलभराव रहा, जिससे हालात खराब रहे। बस स्टैड और शिवाजी स्टेडियम तक में पानी भर गया और खिलाड़ी अभ्यास भी नहीं कर सके। गांव उग्राखेड़ी के मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा और गड्ढों की वजह से वहां सामान से लदा ईरिक्शा पलट गया। बरसत रोड पर भी हालत बद से बदतर रहे। गांव नारा में रोहतश के मकान में बना पशुबाड़ा रविवार की शाम चार बजे हुई बारिश में ढह गया। गनीमत रही कि पशुबाड़े में हादसे के वक्त पशु नहीं थे, जिससे उनकी जान का नुकसान नहीं हुआ। शाम चार फिर हुई तेज बारिश से हालात फिर से सुबह की तरह हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
यहां भी रहा जलभराव
कुटानी रोड, बबैल रोड, रामस्वरूप चौक, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, संजय कॉलोनी, कृष्णपुरा, विद्यानंद कॉलोनी, जाटल रोड, राज नगर, आजाद नगर, संजय कॉलोनी, नूरवाला, सेक्टर 11-12, पुरानी सब्जी मंडी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आदर्श नगर आदि पर अधिक जलभराव हुआ।
बाक्स
ड्रेन टूटने से सौ एकड़ फसल डूबी
गांव सिवाह में यमुना प्लांट के पास ड्रेन टूटने से किसानों के खेतों में पानी घुस गया। जिसकी वजह से करीब 100 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। सुबह से ड्रेन टूटी रही लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों का कहना था था कि उनकी फसल खराब हो गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि बाईपास बनाने वाली कंपनी की लापरवाही से ड्रेन टूटी और सारा पानी खेतों में घुस गया। बारिश होने से खेतों में अत्यधिक पानी भर गया और फसल नष्ट हो गई।

वर्जन-
लगातार हो रही सफाई- सीएसआई
नगर निगम लगातार नालों और नालियों की सफाई करवा रहा है। बारिश में एक बार पानी भरता ही है,साथ-साथ निकासी भी हो रही है। जहां समस्या आई, वहां त्वरित समाधान कराया गया।
जितेंद्र नरवाल, सीएसआई, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed