फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water connections of 1500 families will be cut in Ansal, notice issued

अंसल में 1500 परिवारों के कटेंगे पानी के कनेक्शन, जारी हुआ नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Water connections of 1500 families will be cut in Ansal, notice issued
पानीपत। अंसल सोसाइटी। - फोटो : Panipat
अंसल सुशांत सिटी में बने 1500 मकानों और उनमें रहने वाली 6000 से अधिक आबादी पर पानी का संकट आने वाला है। इन मकानों के पानी के कनेक्शन काटने का निर्णय जिला योजनाकार विभाग ने ले लिया है। इस संबंध में विभाग ने 800 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। 700 मकान मालिकों को इसी सप्ताह नोटिस जारी किया जाएगा। पानी के इस संकट की वजह ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट है। इन मकानों में लोगों ने विभाग से बगैर ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट लिए ही रहना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला योजनाकार विभाग लगातार उन भवनों पर कार्रवाई कर रहा है जो या तो नियमों के विरुद्ध बने हैं या फिर इन्होंने निर्माण के बाद डीटीपी से ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट नहीं लिया है। इसी कड़ी में विभाग ने शहर की सबसे बड़ी सोसायटी अंसल सुशांत सिटी में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऐसे में अंसल के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर सुशांत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इस संबंध में डीटीपी के साथ बैठक कर समय मांग चुकी है। अब तक विभाग की ओर से समय नहीं दिया गया है। अब एसोसिएशन इस संबंध में दोबारा डीटीपी के साथ मुलाकात करेगी।
विज्ञापन

20 साल पहले अस्तित्व में आई सिटी में अब रहते हैं तीन हजार परिवार
20 साल पहले अंसल सुुशांत सिटी पानीपत में अस्तित्व में आई थी। यहां पर तीन हजार परिवार रहते हैं। 1500 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने 8 से 10 साल पहले यहां रहना शुरू किया। इन मकान मालिकों ने डीटीपी कार्यालय से ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट नहीं लिया और रहने लगे। जबकि नियमानुसार मकान बनाने के बाद विभाग निरीक्षण करता है। देखता है कि मकान नियमानुसार बना है या नहीं। इसके बाद ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट जारी करता है। जिसके जरिए विभाग इस बात की पुष्टि करता है कि मकान के निर्माण की गुणवत्ता ठीक और यह रहने लायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल स्वर्ण महल पर भी लग चुका है ताला
समालखा के पास जीटी रोड पर कई एकड़ में बने आलीशान स्वर्ण महल होटल पर भी एक साल पहले डीटीपी ने कार्रवाई की थी। होटल मालिक के पास ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट नहीं था। आज भी उस होटल पर ताला लटका हुआ है।
इसलिए जरूरी है ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट
बगैर ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट को अनाधिकृत माना जाता है और उसे गिराया जा सकता है
ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट के बिना न होम लोन मिलेगा, न ही प्रापर्टी को बेचा जा सकता है
पानी, सीवर, बिजली जैसी आम सुविधाएं ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट न होने पर बंद कर दी जाएंगी
हम डीटीपी के साथ मुलाकात करेंगे : गुंबर
लोगों को नोटिस जारी हो रहे हैं। हम इस संबंध में डीटीपी के साथ एक मुलाकात कर चुके हैं। अब दोबारा फिर डीटीपी के साथ मुलाकात करेंगे। इसका समाधान निकालेंगे।

-सुरेश गुंबर, प्रधान सुुशांत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
बिना ओसी वालों पर कार्रवाई तय : गर्ग
जिन लोगों ने बिना ओसी लिए मकानों में शिफ्टिंग कर दी है, उनको नोटिस जारी कर रहे हैं। अभी नोटिस जारी करने में समय लग रहा है। सभी को नोटिस जारी कर उनके पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
-अशोक गर्ग, डीटीपी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed