फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wall Fall

दीवार गिरने से विवाद

Tue, 05 Nov 2013 11:39 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 05 Nov 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wall Fall
पानीपत में गोसली स्थित गोशिया प्राइमरी स्कूल में नीम का पेड़ काटने समय पीर की दीवार क्षतिग्रस्त होने पर बवाल मच गया।
विज्ञापन


एक पक्ष के लोगों ने इसे धार्मिक आस्था पर प्रहार बताया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पेड़ को स्कूल में पढ़ने वाले चार सौ बच्चों के हित में बताया। मामला बढ़ने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।

हुडा की गोसली स्थित गोशिया प्राइमरी स्कूल और मदरसे में नीम के पेड़ की कटाई शुरू कर दी। पेड़ की जड़ निकालते समय साथ में बने पीर की एक दीवार गिर गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों को इसकी भनक लग गई और वे हक फाउंडेशन फॉर सोशल वेलफेयर के बैनर तले स्कूल में पहुंचे और पेड़ कटाई का विरोध किया।
विज्ञापन


कमेटी के प्रधान मो. तारिक अनवर और असलम अंसारी ने बताया कि स्कूल में पेड़ बहुत पुराना है और पीर में लोगों की आस्था है। पीर को जान बूझकर गिराया गया है। उन्हाेंने इस बात को लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं दूसरे पक्ष ने पेड़ काटने के कदम को विद्यार्थियों के हक में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। इस मामले की सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग प्रभारी सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत किया। स्कूल प्रबंधन ने पीर को बनवाने का भरोसा दिलया। वहीं वेलफेयर के प्रधान मो. तारिक अनवर ने कहा कि पीर नहीं बनाया गया तो वे संघर्ष करने को तैयार हैं। इस मौके पर उनके साथ अब्दुल शमशीद, मोहरम, असलम और सोनू मौजूद रहे।

बच्चों के लिए खतरनाक पेड़
गोसिया प्राइमरी स्कूल के प्रमुख रहीश अहमद ने बताया कि स्कूल एवं मदरसे में चार सौ बच्चे तालीम ले रहे हैं। इसके प्रांगण में नीम के तीन पेड़ खड़े हैं। ये सब बहुत पुराने हैं। गत दिनों नीम के एक पेड़ का ऊपरी हिस्सा आंधी व तूफान के चलते टूट गया था, जो साथ लगती मजार पर गिर गया। इससे मजार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने पेड़ के तने को कटवाना चाहा तो उसके गिरने से पीर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने लोगों को पीर की दीवार बनवाने का भरोसा दिलाया है और चार विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए पेड़ कटवाया है। वे इसके बदले दूसरा पेड़ लगवाएंगे और उसका पूरा संरक्षण करेंगे।


वर्जन
गोसली स्थित स्कूल में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। वहां पर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया है। स्कूल कमेटी ने लोगों को पीर दोबारा बनवाने का भरोसा दिलाया है। दोनों पक्षों ने समझौता करने की कही है। इसकी कोई शिकायत मिलेगी तो वे उचित कार्रवाई करेंगे।
सुरेश सैनी, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed