{"_id":"67c21de9eed3862b99010efc","slug":"walking-tour-will-go-to-chulkana-dham-panipat-news-c-244-1-pnp1007-132953-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना धाम तक जाएगी पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना धाम तक जाएगी पैदल यात्रा
विज्ञापन
पानीपत। खाटू धाम ट्रस्ट द्वारा चुलकाना बाबा श्याम की पैदल यात्रा दो मार्च को निकाली जाएगी।
यात्रा पहले नौ मार्च को प्रस्तावित थी लेकिन निगम चुनाव के कारण अब यात्रा दो मार्च को निकाली जाएगी। यात्रा में पहली बार 15 हजार निशान लेकर बाबा के धाम पहुंचा जाएगा।
इससे पहले निशानों की संख्या 12 हजार रहती थी। श्याम भक्तों के आने-जाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। वापसी के लिए ट्रस्ट द्वारा नंबर जारी किया जाएगा। जिसके माध्यम से श्याम भक्त बसों की सेवा प्राप्त कर पाएंगे।
खाटू धाम ट्रस्ट के प्रधान इशु गोयल, मुकेश गोयल, प्रमोद गोयल व वरिष्ठ सदस्य हन्नी कालड़ा ने बताया कि बाबा श्याम की पैदल यात्रा दो मार्च को सुबह सवा चार बजे पर एग्रो माल के सामने से 11 ब्राह्मणों के शंखनाद से शुरू की जाएगी। इस बार पैदल यात्रा में 15 हजार निशान चिह्न लेकर जाएंगे। यदि कोई श्याम भक्त की कारणवश देरी से आता है तो उसे रास्ते में ही निशान चिह्न प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
अब तक लगभग 12 हजार श्याम भक्तों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। ट्रस्ट के सदस्य प्रमोद मित्तल ने बताया कि यात्रा के दौरान पुष्प व इत्र वर्षा भी श्याम भक्तों पर की जाएगी। बाबा श्याम के लिए छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। यात्रा के दौरान जलपान की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने बताया कि लगभग सात जगह भंडारे की व्यवस्था की गई है। यात्रा के साथ-साथ एंबुलेंस व वेन भी साथ रहेगा। ताकि इमरजेंसी पर ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े। यात्रा का समापन चुलकाना धाम के गेट तीन पर सैनी धर्मशाला पर किया जाएगा।