फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Waiting time in trains increases before festivals, traveling will be difficult

Panipat News: त्योहारों से पहले ट्रेनों में बढ़ने लगी वेटिंग, सफर करना होगा मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Waiting time in trains increases before festivals, traveling will be difficult
पानीपत। त्योहारों से पहले ट्रेनों में एक बार फिर वेटिंग टिकट का आंकड़ा बढ़ने लगा है। इससे यात्रियों का ट्रेनों में सफर करना मुश्किल होगा। रेलवे की ओर से चलाई जा रही विशेष ट्रेनों में भी कंफर्म सीट मिलना मुश्किल है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी ऐसे ही हालात हैं। जैसे-जैसे दशहरा, दीपावली, छठ पर्व का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे यात्रियों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी जिससे यूपी, बिहार, मुंबई, माता वैष्णो देवी जाने वाले लोगों व श्रद्धालुओं को ट्रेनों में सफर करना मुश्किल होगा। सबसे बुरे हालात बिहार, उप्र सहित मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेनों में हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 100 के पार गया है। कुछ ऐसे ही हालात कटरा, भोपाल, इंदौर, प्रयागराज समेत दूसरे प्रदेशों के विभिन्न शहरों में जाने वाली ट्रेनों में हैं।
विज्ञापन

कटरा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति-
ट्रेन नंबर व नाम 10 अक्टूबर 31 अक्टूबर 05 नवंबर
12445 उत्तर संपर्क क्रांति 63 51 46
12441 स्वराज उपलब्ध नहीं 17 23
11077 झेलम 51 26 21
12919 मालवा उपलब्ध नहीं 15 उपलब्ध नहीं
14033 जम्मू मेल 67 29 49
18101 टाटा मूरी 47 17 27


यूपी, बिहार, मुंबई जाने वाले ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति-
ट्रेन नंबर व नाम स्थान 31 अक्टूबर 05 नवंबर
14034 जम्मू मेल टूंडला 57 14
18102 टाटा मूरी टाटानगर 65 21
12312 नेताजी हावड़ा 86 57
11078 झेलम पूणे 26 53
15708 आम्रपाली कटिहार 85 91
12926 पश्चिम मुंबई 17 28
11058 मुंबई एक्स. मुंबई 09 10
12920 मालवा इंदौर 13 10
14218 ऊंचाहार प्रयागराज 93 36


वर्जन-
आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने के साथ ही कंफर्म टिकट मिल सके। कुछ व्यस्त रेल मार्गों का आकलन किया जा रहा है। ताकि अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन


-धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed