फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wait for ticket in Congress intensifies, Ramesh resigns from BJP

Panipat News: कांग्रेस में टिकट का इंतजार तेज, भाजपा में रमेश का इस्तीफा, शेरा निर्दलीय उतरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Wait for ticket in Congress intensifies, Ramesh resigns from BJP
पानीपत। विधानसभा चुनाव में प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा दोनों फंसे हुए हैं। कांग्रेस विरोध के डर से पानीपत शहरी और ग्रामीण में प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पा रही है और भाजपा में प्रत्याशियों की घोषणा के छठे दिन भी विरोध नहीं थम पा रहा है। अब तक विरोध से दूर रही पानीपत ग्रामीण विधानसभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश मलिक ने अपने पद व सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी काे विधायक तक ही सीमित रहने की बात कही है। वहीं इसराना विधायनसभा से राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार के सामने भाजपा पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा और समालखा में भाजपा के मनमोहन भड़ाना के सामने संजय छौक्कर ने निर्दलीय ताल ठोक दी है।
विज्ञापन

पानीपत शहर में विधायक प्रमोद विज के सामने संगठन के पुराने कार्यकर्ता पूर्व पार्षद लोकेश नांगरू नामांकन को लेकर रायशुमारी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को शगुन गार्डन सेक्टर-25 में समर्थकों की बैठक बुलाई है। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का 12 सितंबर को अंतिम दिन है। कांग्रेस पानीपत की चारों विधानसभा में से समालखा व इसराना के प्रत्याशी घोषित कर पाई है। पानीपत शहरी विधानसभा और पानीपत ग्रामीण विधानसभा में अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में नेताओं के साथ उनके समर्थकों की भी धड़कन तेज बनी हुई हैं। कांग्रेस के दोनों विधानसभाओं के नेता पिछले कई दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। पिछले तीन दिन से सुबह से देर रात तक टिकटों को लेकर अपडेट जानने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


भाजपा में सोमवार को एक और इस्तीफा आ गया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश मलिक ने जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के माध्यम प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को अपना इस्तीफा दिया है। इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छौक्कर ने समालखा और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशु सत्यवान शेरा इसराना विधानसभा से टिकट न मिलने पर इस्तीफा दे चुकी हैं। समालखा में शहरी मंडलाध्यक्ष समेत 49 लोगों ने एक साथ इस्तीफे दिए थे। भाजपा में अब 52 इस्तीफे आ चुके हैं। रमेश मलिक ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह 32 साल से पार्टी में ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। उनकी पानीपत ग्रामीण विधानसभा में 2014 से अनदेखी की जा रही है। यह एक विधायक की पार्टी बनकर रह गई है। पुराने कार्यकर्ताओं को दबाया जा रहा है। हलके में साइन बोर्ड के अलावा कोई काम नहीं किए गए हैं। दर्जनों सड़क अधूरी पड़ी हैं। इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

तीनों विस में विरोध के सुर तेज
पानीपत शहर, इसराना व समालखा विधानसभा में भाजपा विरोध के सुर लगातार तेज हैं। पानीपत शहर में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद लोकेश नांगरू निर्दलीय नामांकन दाखिल करने को लेकर रायशुमारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के साथ हैं, लेकिन चुनाव में उतरने का मन बना चुके हैं। समालखा में प्रदेश कार्यकारिणी के पद से इस्तीफा देने वाले संजय छौक्कर 11 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वे भाजपा के मनमोहन भड़ाना के सामने अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं इसराना विधानसभा में पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा ने सोमवार को स्काईलार्क में मीडिया से रूबरू होकर इसराना विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। हालांकि वे भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने हुए हैं। उनकी पत्नी आशु शेरा ने गत दिनों महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

वर्जन :
विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किए हैं। लोगों की नाराजगी की दूर की जा रही है। सभी कार्यकर्ता साथ हैं। विधानसभा में इस बार चारों सीटों भाजपा की जीत तय है।
दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed