फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Volunteers took training in various yoga asanas

Panipat News: स्वयंसेवकों ने योग के विभिन्न आसनों का लिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took training in various yoga asanas
आईबी कॉलेज में योग प्र​शिक्षण के समापन पर उप​स्थित स्वयंसेवक व ​शिक्षक।
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने हर घर योग अभियान के अंतर्गत 21 दिवसीय ऑनलाइन योग अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया। इसका नेतृत्व योग प्रशिक्षक सौरभ बोथरा ने किया। इसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नियमित रूप से योगाभ्यास किया। पूरे 21 दिनों तक स्वयंसेवकों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल समापन पर स्वयंसेवकों को एनएसएस, यूटीडी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्राचार्या डॉ. शशिप्रभा मलिक ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है बल्कि मानसिक शांति और अनुशासन भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

इस 21 दिवसीय योग अभ्यास में छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि वे अपने स्वास्थ्य और आत्म विकास के प्रति सजग हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने भी इस योग अभ्यास में स्वयं भाग लिया और अपने अनुभव साझा किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न योगासन, सूर्य नमस्कार, ध्यान और प्राणायाम के अभ्यास कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed