फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Volunteers enthralled by the state's culture and cuisine

Panipat News: प्रदेश की संस्कृति और खानपान से गदगद हुए स्वयंसेवी

Wed, 15 Mar 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 15 Mar 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Volunteers enthralled by the state's culture and cuisine
पानीपत/समालखा। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक में पट्टीकल्याणा आए देशभर के प्रतिनिधि यहां कि आवभगत और खानपान तथा संस्कृति से रूबरू होकर गदगद नजर आए।
विज्ञापन

पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 12 मार्च को शुरू हुई थी। यह बैठक 14 मार्च मंगलवार को सायं छह बजे तक चली। अंतिम दिन चौथा सत्र सायं छह बजे संपन्न हुआ। देशभर से पहुंचे प्रतिनिधि मंगलवार को भी केंद्र पर रहे। बताया जा रहा है कि कुछ प्रतिनिधि बुधवार को जा सकते हैं। बाकी अभी दो दिन और केंद्र में रहेंगे। वहीं सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का भी यहां 16 मार्च तक का प्रवास है।
विज्ञापन

खास तरीके से बनाई खीर का स्वाद भाया
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में आसपास के गांवों से खाना बनकर आता है। मंगलवार को दोपहर के भोजन में भिंडी की सब्जी, रोटी, दाल, चावल और खीर बनाई गई थी। खास तरीके से बनाई खीर का स्वाद स्वयंसेवियों को खूब भाया। एक प्रचारक ने बताया कि वह पहली बार हरियाणा आया है। उसने यहां के खान-पान के बारे में बहुत सुना था। अब इसका अहसास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति से हुए रूबरू
हरियाणा के खान-पान के साथ यहां की संस्कृति भी देखने वाली रही। केंद्र के मुख्य द्वार के प्रवेश होते ही पुरातत्व की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें पुराने समय के कांस्य के बर्तन, चरखा और खाने के बर्तन रखे गए हैं। इसके अलावा खेती के दैनिक प्रयोग में लाए जाने वाले पुराने यंत्रों को शामिल किया गया है। एक प्रतिनिधि ने बताया कि पुराने समय में लोग इतने साधन संपन्न थे। इस बात का अंदाजा प्रदर्शनी से लगता है। इसमें काफी रोचक जानकारी भी मिली हैं। डिस्पेंसरी से 45 गांवों को जोड़ने की तैयारी सेवा साधना केंद्र में भारत विकास परिषद ने डिस्पेंसरी शुरू की है। जिसकी ओपीडी चालू कर दी है ।करीब 45 गांव को इससे जोड़ा जाएगा। लोगों को फ्री इलाज किया जाएगा। इसमें आयुर्वेदिक व एलोपैथिक चिकित्सा सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक खेती शुरू की गई है। जिसमें मशरूम उत्पादन शुरू कर दिया गया है और गोशाला बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed