फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Viral fever is spreading rapidly in changing weather

Panipat News: बदलते मौसम में तेजी से फैल रहा वायरल बुखार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Viral fever is spreading rapidly in changing weather
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव से अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी बढ़ने लगी है। एक तरफ जहां मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में डिप्टी सीएमओ और तीन चिकित्सकों के तबादले होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ को तो बिना दवा के ही लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने से मरीजों की ओपीडी अपेक्षाकृत ज्यादा रही। सुबह नौ बजे से पहले ही मरीज अस्पताल में पहुंचने लगे थे। ज्यादातर मरीज तो घंटों लाइन में लगने के बाद दवा ले पाए। सोमवार को करीब दो हजार ओपीडी रही। सामान्य दिनों में 1500 से 1700 तक रहती है।
विज्ञापन


वायरल बुखार के अधिक मरीज
बदलते मौसम के कारण मरीजों में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। लोगों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में आने वाली ओपीडी के 60 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार के पाए। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले सप्ताह डिप्टी सीएमओ समेत तीन चिकित्सकों का तबादला होने से अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। पर्याप्त चिकित्सक न होने के कारण लोग बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पर मजबूर हो रहे हैं। इसराना निवासी संतोष देवी ने बताया कि वह सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में बुखार की दवा लेने गई थी। उसका घंटों लाइन में लगने के बाद नंबर आया। उसको आधी दवा ही मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पोरिया ने बताया कि रविवार को अवकाश होने से मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही लेकिन चिकित्सकों द्वारा सभी को दवा दी जा रही है। बदलते मौसम में वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। लोगों को इस समय स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए और संक्रंमित लोगों को स्वस्थ लोगों से थोड़ी दूरी बना कर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed