{"_id":"e83ed50ed613aade509e135eb30cd916","slug":"violence-in-the-chamber-of-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के चैंबर में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के चैंबर में मारपीट
अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 22 Nov 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के वकीलों के चैंबर में एक मामले में दो पक्षाें के वकीलाें के बीच कहासुनी में मारपीट हो गई। वे मारपीट के एक मामले की जेएमआईसी की कोर्ट में बहस के बाद वापस आ रहे थे।
इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है और मेडिकल जांच कराकर पुलिस को शिकायत दी है।
वीरवार को वरिष्ठ वकील वीरेंद्र नागरथ और दूसरे पक्ष के वकील मंगल सिंह जेएमआईसी की कोर्ट से मारपीट के मामले में पैरवी कर बाहर निकले थे। दोनों 2005 से मारपीट के एक मामले में आमने-सामने थे। कोर्ट से बाहर निकलते ही चैंबरों की कनेक्टिविटी पर दोनों के बीच पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
वीरेंद्र नागरथ के साथ मारपीट का पता लगते ही कई वकील एकजुट हो गए। बताया जा रहा है कि एक वकील के चैंबर में काफी देर तक हंगामा मचा रहा। वहां पर रखी एक कुर्सी का हत्था भी टूट गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष अलग-अलग सिविल अस्पताल पहुंचे और मेडिकल कराकर पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
जान से मारने की धमकी का आरोप
एडवोकेट वीरेंद्र नागरथ ने मारपीट और धमकी देने की शिकायत सेक्टर-छह चौकी पुलिस को दी है। वीरेंद्र नागरथ ने बताया कि वह एक केस की जेएमआईसी की कोर्ट में पैरवी कर लौट रहे थे। मंगल सिंह और विक्रम सिंह ने उसके साथ बहस करते हुए मारपीट की। दोनों ने उसको केस न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विक्रम और मंगल ने भी लगाया आरोप
एडवोकेट मंगल और विक्रम ने वीरेंद्र नागरथ और अन्य वकीलों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वे 2005 में मारपीट के मामले में जेएमआईसी की कोर्ट में अपना पक्ष रखकर बाहर आ रहे थे। वीरेंद्र नागरथ ने उसके साथ आए उसके भाई विक्रम के साथ मारपीट कर दी। वह बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। वे दोनों भी मेडिकल जांच कराने सिविल अस्पताल पहुंचे।
ये है पुराना मामला
मामला जुलाई 1998 का है। सतकरतार नगर निवासी विक्रम और अन्य का आरोप है कि उनके घर में घुसकर फायरिंग कर दी और हमले में विक्रम घायल हो गया। वह हमले में पीड़ित और मुख्य गवाह बन गया। जिसका थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज है और आरोप नीतिसेन भाटिया, हरबंस भाटिया, रमेश भाटिया और विद्या भूषण भाटिया समेत कई अन्य पर लगाए गए थे। आरोप है कि इसी पुराने मामले को लेकर 2005 में मुख्य गवाह विक्रम के साथ मारपीट कर दी। जो जेएमआईसी की कोर्ट में विचाराधीन है और वीरवार को बहस हुई थी।