फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers came out to protest against the oil pipeline

Panipat News: तेल पाइपलाइन के विरोध में उतरे ग्रामीण

Sun, 22 Sep 2024 07:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 22 Sep 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers came out to protest against the oil pipeline
मतलौडा। न्यू मुद्रा गुजरात से पानीपत रिफाइनरी तक बिछाई जाने वाली इंडियन ऑयल की तेल पाइपलाइन का किसान विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में 13 गांव के किसानाें की एक महापंचायत भालसी गांव में भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के बैनर तले हुई। इसमें किसानों ने अपनी जमीन का उचित मुआवजा न मिलने पर नाराजगी जताई और आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सितेंद्र लौहचब ने बताया कि हरियाणा के चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत के जिलों के 80 गांवों के किसानों पर इंडियन ऑयल, पुलिस प्रशासन के माध्यम से दबाव बना रहा है। इन गावों में किसानों ने इंडियन ऑयल की पेट्रोल लाइन का काम बंद करा दिया है। छह अगस्त से सोनीपत के गोहाना के कोहला गांव के किसान अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की इस समस्या का समाधान किया जाए। किसानों ने कहा अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो इसका नुकसान सरकार को विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, धर्मवीर नैन, मनीष, उदय, जसवीर व जगदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed