{"_id":"659b0d5c4876695f580327ec","slug":"vikas-bharat-sankalp-yatra-reached-khojkipur-village-cm-gave-message-panipat-news-c-244-1-pnp1001-11852-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विकसित भारत संकल्प यात्रा खोजकीपुर गांव पहुंचे, सीएम ने दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विकसित भारत संकल्प यात्रा खोजकीपुर गांव पहुंचे, सीएम ने दिया संदेश
विज्ञापन
समालखा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ग्रामीणों से ऑनलाइन रूबरू हुए और उनसे सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बात की। इसके साथ योजनाओं के पात्रों को शुभकामनाएं दी। यहां प्रदर्शनी लगा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को समालखा खंड के खोजकीपुर और खोजकीपुर खुर्द गांव पहुंची। मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और विशिष्ट अतिथि उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति लोगों में उमंग व उत्साह है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये गांव और वार्डों में लोगों सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आयुष्मान कार्ड व कई अन्य योजनाओं की वर्तमान स्थिति के लाभ से अवगत कराया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विकसित भारत के संदर्भ में शपथ भी ली।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चारों दिशाओं में भारत का डंका बज रहा है। विकसित भारत की नींव रखी जा चुकी है। आने वाले 25 सालों में हम आजादी के 100 वर्ष जब पूर्ण करने जा रहे होंगे तो हम एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बन चुके होंगे।
विज्ञापन
जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने कहा कि भारत बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। आने वाले समय में दुनिया को भारत की ताकत का अंदाजा हो जाएगा। आज देश की पहचान ताकतवर देश के रूप में हो रही है। कार्यक्रम में साढ़े तीन हजार लोगों को कूपन दिए गए। इनका बाद ड्रा निकाला गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहली बार ड्रा इवेंट हुआ। इसको आगे भी जारी रखा जाएगा। गांव के पूर्व पुलिस अधिकारी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एडीसी वीना,हुड्डा, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, डीईओ कुलदीप दहिया, जीएम रोडवेज कुलदीप, बीडीपोओ शक्ति सिंह, विपुल रावल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा व एलडीएम तुलाराम मौजूद रहे।